दिल्ली से वडोदरा जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल दावों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की का अंदरूनी प्लास्टिक कवर निकल गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई. बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए केबिन क्रू ने तुरंत प्रभावित सीटों पर बैठे यात्रियों को वहां से हटाकर दूसरी सुरक्षित सीटों पर बैठाया. इसके बाद पूरी उड़ान के दौरान हालात पर नजर रखी गई. विमान बाद में वडोदरा एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.
9