Home > वीडियो > 45 दिन तक गुमशुदगी का ड्रामा! बाथरूम के फर्श के नीचे मिला पति का शव, पत्नी गिरफ्तार

45 दिन तक गुमशुदगी का ड्रामा! बाथरूम के फर्श के नीचे मिला पति का शव, पत्नी गिरफ्तार

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की गुमशुदगी की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ.  पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र शर्मा के लापता होने की शिकायत उनकी पत्नी रूबी ने स्वयं थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद करीब 45 दिनों तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही.

By: Sweta Verma | Published: July 4, 2026 12:58:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की गुमशुदगी की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ.  पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र शर्मा के लापता होने की शिकायत उनकी पत्नी रूबी ने स्वयं थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद करीब 45 दिनों तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही. जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर शक गहराया. इसके बाद घर की तलाशी ली गई, जहां बाथरूम के फर्श को तोड़ने पर एक शव बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि शव सुरेंद्र शर्मा का है, जिसे कथित तौर पर हत्या के बाद वहीं दफना दिया गया था. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

संबंधित खबरें

Advertisement