Home > वीडियो > 85 की उम्र में 10-10 साल की जेल! 34 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

85 की उम्र में 10-10 साल की जेल! 34 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Viral Video: बिहार के Vaishali में तीन दशक से अधिक पुराने हत्या और हमले के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. करीब 34 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने मामले में दोषी पाए गए पांच लोगों को सजा सुनाई है.

By: Sweta Verma | Published: June 3, 2026 12:11:50 PM IST

बिहार के Vaishali में तीन दशक से अधिक पुराने हत्या और हमले के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. करीब 34 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने मामले में दोषी पाए गए पांच लोगों को सजा सुनाई है. अदालत के आदेश के अनुसार, 85 वर्षीय एक दोषी को तीन साल की कैद की सजा दी गई है. वहीं अन्य चार आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास के साथ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है. यह मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित था और फैसले का इंतजार किया जा रहा था. सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने अपना निर्णय सुनाया. फैसले के बाद कोर्ट परिसर में इस मामले की व्यापक चर्चा रही.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement