उत्तराखंड के हरिद्वार में एक घर की पानी की टंकी से सांप निकलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि परिवार को कई दिनों से घर के नलों में पानी की आपूर्ति को लेकर परेशानी हो रही थी. जब समस्या का कारण जानने के लिए टंकी की जांच की गई तो वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. जानकारी के अनुसार, टंकी के अंदर बड़ी संख्या में सांप मौजूद थे. एक-एक कर कुल 27 सांपों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घर के लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक सभी सांपों का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है और वन विभाग ने बरसात के मौसम में ऐसी परिस्थितियों से सावधान रहने की सलाह दी है.
35