Home > वीडियो > 16 लीटर की टंकी में 18.70 लीटर पेट्रोल! युवक के दावे से पेट्रोल पंप पर मचा हंगामा

16 लीटर की टंकी में 18.70 लीटर पेट्रोल! युवक के दावे से पेट्रोल पंप पर मचा हंगामा

Viral Video: उत्तर प्रदेश के Kanpur में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.  युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक की टंकी की क्षमता 16 लीटर होने के बावजूद पेट्रोल पंप की मशीन ने 18.70 लीटर पेट्रोल भरने का आंकड़ा दिखाया. बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक में टंकी फुल कराने पहुंचा था.

By: Sweta Verma | Published: May 30, 2026 3:20:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के Kanpur में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.  युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक की टंकी की क्षमता 16 लीटर होने के बावजूद पेट्रोल पंप की मशीन ने 18.70 लीटर पेट्रोल भरने का आंकड़ा दिखाया. बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक में टंकी फुल कराने पहुंचा था. पेट्रोल भरने के बाद जब मीटर पर दिखाई गई मात्रा पर उसकी नजर पड़ी तो उसे संदेह हुआ. इसके बाद उसने मौके पर ही टंकी से पेट्रोल निकलवाकर जांच कराई. युवक का दावा है कि जांच के दौरान लगभग 16 लीटर पेट्रोल ही निकला, जबकि मशीन पर इससे कहीं अधिक मात्रा दर्ज थी. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जांच और पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement