उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से आस्था और संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. महज 13 वर्ष 6 माह के आराध्य गुप्ता ने हाथों के बल आगे बढ़ते हुए बरसाना की लगभग 7 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पूरी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बताया जा रहा है कि आराध्य कम उम्र से ही योगाभ्यास में निपुण हैं और कठिन शारीरिक अभ्यास करने की क्षमता रखते हैं. परिवार के अनुसार, उनकी दिवंगत दादी की इच्छा थी कि आराध्य अपनी इस विशेष योग प्रतिभा के माध्यम से बरसाना की परिक्रमा हाथों के बल पूरी करें. आराध्य ने इस संकल्प को पूरा कर अपनी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की. परिक्रमा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चे के अद्भुत साहस और समर्पण की सराहना की. इस अनोखी परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग आराध्य की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.
18