Home > उत्तर प्रदेश > होटल के कमरे में एक महीने तक रोज होता था दुष्कर्म, कई बार तो दिन में भी होती थी दरिंदगी

होटल के कमरे में एक महीने तक रोज होता था दुष्कर्म, कई बार तो दिन में भी होती थी दरिंदगी

Luncknow Girl Assault Case: राजधानी लखनऊ के नामी होटल में एक युवती के साथ एक महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

By: JP Yadav | Published: July 9, 2026 10:01:12 AM IST



Luncknow Girl Assault Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजधानी के होटल में आगरा की युवती को आगरा से बंधक बनाकर लाया गया और फिर कमरे में एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी का नाम अनिल सिंह है. अनिल सिंह ने अपने शिव गेस्ट हाउस में नौकरी देने का वादा दिया. इसके बाद जब वह युवती झांसे में आ गई तो वह उसे होटल प्राइसलेस लेकर गया. यहां एक महीने तक होटल में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया. 

बताया जा रहा है कि एक दिन में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया.  इवेंट मैनेजमेंट करने वाली युवती पर आरोपी अनिल ने देह व्यापार के धंधे में शामिल होने का भी दबाव बनाया, लेकिन वह लगातार इन्कार करती रही. किसी तरह होटल से बचकर निकली युवती की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ में चिनहट के लौलई निवासी अनिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया. इसके बाद बुधवार को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया.  

युवती का कहना है कि वह इवेंट मैनेजमेंट के पेशे में है.  एक महीने पहले वह काम की तलाश में सहेली के पास राजधानी लखनऊ आई थी. यहां पर नौकरी की तलाश की कड़ी में उसकी मुलाकात सहेली ने चिनहट के लौलई के रहने वाले अनिल कुमार सिंह से कराई. उसकी सहेली अनिल कुमार सिंह को लंबे समय से जानती थी, इसलिए युवती ने सहज ही अनिल से मुलाकात की. 

यह भी पढ़ें:  पति के सामने देखते-देखते खूबसूरत पत्नी हो गई गायब! 10 मीटर खेत के अंदर 4 लड़कों ने कर दिया कांड; चीखें तक सुनाई नहीं दीं

युवती का कहना है कि इसके बाद अनिल सिंह ने उसे होटल लेकर गया. इसके बाद महीने तक होटल में रखकर दुष्कर्म किया और देह व्यापार का दबाव बनाने के लिए युवती से उसकी 2 साल की बच्ची भी छीन ली. आरोप है कि अनिल ने युवती द्वारा देह व्यापार से मना करने पर उसकी पिटाई भी  की. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सीतापुर के मानपुर से बरामद कर लिया. युवती को काम के बहाने बुलाने वाली उसकी सहेली की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें:  नहाने गई बहू से बोला खोलो बाथरूम का दरवाजा, नहीं मानी तो बन गया दरिंदा और तोड़ डाला…

 वहीं, अनिल कुमार सिंह का इस बारे में कुछ और ही कहना है. पुलिस से पूछताछ में अनिल ने बताया कि युवती उसकी पूर्व परिचित है. वह कुछ दिन तक साथ में होटल में रही थी.   इसके बाद रुपयों को लेकर कुछ विवाद हुआ तो वह बच्ची को होटल में छोड़कर कहीं चली गई. खोजबीन में कुछ पता नहीं चला तो बच्ची को देखरेख के लिए एक महिला को सौंपा था, चिनहट पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:  लव पार्टनर के साथ डाइविंग के दौरान ऐसा क्या हुआ… कुछ घंटों बाद चली गई जान

आगरा की खूबसूरत युवती को एक गलती पड़ गई भारी, फिर एक महीने तक होटल के बंद कमरे में नोचा दरिंदे ने

Tags:
Advertisement