Home > उत्तर प्रदेश > जिसकी कुछ महीने पहले हुई थी ‘मौत’ वह लड़की संग मंडप में बैठा था, यूपी की लव स्टोरी का सच जान पुलिस के भी उड़े होश

जिसकी कुछ महीने पहले हुई थी ‘मौत’ वह लड़की संग मंडप में बैठा था, यूपी की लव स्टोरी का सच जान पुलिस के भी उड़े होश

Basti News: बस्ती में एक युवक का लंबे समय से एक युवती से अफेयर चल रहा था. इस बीच उसे एक दूसरी लड़की पसंद आ गई. शादी के चक्कर में उसने अजब ड्रामा रच डाला.

By: JP Yadav | Published: July 2, 2026 12:00:08 PM IST



Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शादी समारोह के दौरान अजब ड्रामा देखने को मिला. शातिर युवक हरिपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने की खातिर खुद की मौत की झूठी कहानी रच डाली. इसके बाद युवक गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी महिला से कर शादी कर रहा था. जब इसकी जानकारी प्रेमिका को लगी तो वह शादी समारोह में पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया. इसमें हैरत की बात यह है कि युवक की इस धोखाधड़ूी में माता-पिता के साथ पूरा परिवार एकजुट रहा. 

हादसे में मौत की फैलाई खबर

बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका को सूचना दिलवा दी उसकी अंबेडकरनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई.इस सदमे के चलते प्रेमिका परेशान रही. वहीं, दूसरी ओर  युवक शहर के प्रसिद्ध सांवरिया मैरिज हॉल में दूसरी लड़की से शादी रचाने के लिए सेहरा सजाकर मंडप में बैठ गया.  प्रेमिका को जब यह पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वह मंडप पर पहुंच गई.

दूल्हा बनकर मंडप में बैठा था, पुलिस लेकर पहुंची प्रेमिका

दरअसल, युवक सांवरिया मैरिज हॉल में दूल्हा बनकर दूसरी लड़की के साथ शादी करने जा रहा था. प्रेमी के जिंदा होने और फिर शादी करने की खबर से प्रेमिका नाराज होने के साथ गुस्से में आ गई. इस पर वह कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस अधिकारियों को सारा सच बताया. 

यह भी पढ़ें: खूबसूरत जेल अफसर फिदा हो गई कैदी पर, जेल के अंदर ही बनाने लगी संबंध; फिर एक दिन बेताबी में हो गया कांड

गौरतलब है कि युवक के गांव की ही युवती के साथ काफी समय से लव अफेयर चल रहा था. कई साल से अफेयर के बाद प्रेमिका लगातार युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी, वहीं युवक प्रेमिका से दूरी बनाने लगा. वहीं, हादसे की सच्चाई सामने आने के बाद प्रेमिका को साथ लेकर सीधे उस मैरिज हॉल में छापेमारी करने पहुंच गई. उधर, प्रेमिका के पहुंचने पर शादी खटाई में पड़ गई. वहीं. लड़की पक्ष ने टेंट, कैटरिंग और मैरिज हॉल आदि की तैयारियों में खर्च हुए पांच लाख रुपये की तत्काल भरपाई की मांग रखी है.

यह भी पढ़ें: सुहागरात की तैयारी में जुटा हुआ था दूल्हा, उधर 7 फेरों से पहले दुल्हन कर गई अजब कांड!

यह भी पढ़ें:  एक रात बन गए गैर औरत से संबंध, इसके बाद जरूरत बन गई पूर्णिमा चौहान; फिर एक डिमांड कर दी 3 लोगों की जिंदगी बर्बाद

यह भी पढ़ें:  दूसरे की पत्नी से बनाए संबंध; कुछ दिन बाद वायरल कर दिए आपत्तिजनक वीडियो, CM के आगमन से पहले रात में हो गया कांड

Tags:
Advertisement