Home > उत्तर प्रदेश > एक महिला के 2 पति, पहले के सामने ही रात को बनाती थी संबंध; फिर ऐसा क्या हुआ… साथ सोए और सुबह बिस्तर पर मिला शव

एक महिला के 2 पति, पहले के सामने ही रात को बनाती थी संबंध; फिर ऐसा क्या हुआ… साथ सोए और सुबह बिस्तर पर मिला शव

Woman Murder her first husband: गुजरात में रहने के दौरान पति के दोस्त से दूसरी शादी करने वाली महिला का कारनाम यूपी में चर्चा में है.

By: JP Yadav | Published: August 6, 2026 5:31:33 AM IST



Woman Murder her first husband: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कलीनगर तहसील के गांव लोहरपुरी का उमाशंकर हत्याकांड लगातार चर्चा में बना हुआ है. महिला ममता ने पहले तो पति उमाशंकर को नशे की गोलियां दीं. इसके बाद गहरी नींद में सो रहे पति को रात में गला दबाकर मार डाला. गुस्से और झगड़ालू प्रकृति के चलते पूर्व में भी वह अपने पति पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर चुकी थी. उसका गैर मर्द से अफेयर भी चल रहा था. इसके चलते उसने अपने ही गांव में प्रेमी के साथ भी खूब झगड़ा किया था.

कैसे हुआ हत्या का खुलासा

लोहरपुरी गांव में हुई उमाशंकर की हत्या का मामला फिलहाल चर्चा में है. पति की हत्या में ममता फिलहाल जेल में बंद है. वहीं, उमाशंकर की हत्या का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने अपनी मां ममता को कथित रूप से पिता की हत्या करते हुए देख लिया. उसने ही पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि ममता का गुजरात के जामनगर निवासी नकुम भावेश नामक व्यक्ति से कथित प्रेम प्रसंग था. इसके चलते उसका उमाशंकर से झगड़ा भी होता था. पति उमाशंकर कई बार अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालात में देख भी चुका है. 

वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति उमाशंकर की हत्या से पहले और वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी अपने प्रेमी से कई बार फोन पर बातचीत हुई थी. पुलिस काल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. इसके अलावा हत्याकांड को लेकर पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है. मामले में गिरफ्तार हत्यारोपी पत्नी ममता के बारे में कहा जा रहा है कि उसने ही पति उमाशंकर को नशे की गोलियां देने के बाद रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. यह महज इ्त्तेफाक है कि ऐसा करता उसके बेटे ने घटनाक्रम देख लिया और इसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया. 

पति के घर मिलने आया पत्नी का प्रेमी 

पड़ोसियों के अनुसार, ममता का स्वभाव शुरू से ही झगड़ालू किस्म का था. ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले भी उसने पति उमाशंकर पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी. परिवार का मामला होने के चलते पति उमाशंकर ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया था.हैरत की बात यह है कि  करीब डेढ़ वर्ष पहले लोहरपुरी गांव में ही ममता का प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया. किसी बात को लेकर रात्रि में दोनों में खूब झगड़ा हुआ. हैरत की बात यह है  कि पति उमाशंकर की मौजूदगी उसकी पत्नी ममता का प्रेमी रात भर घर पर रहा था. 

कैसे हो गया गैर मर्द से प्रेम

यह भी जानकारी मिली है कि शादी के बाद से ममता की ससुराल चित्तरपुर में उसका किसी ना किसी से झगड़ा होता रहता था. इसके चलते पति उमाशंकर ने अपना मकान बेच दिया और पत्नी के साथ कलीनगर में रहने लगे.  वहीं, तीन वर्ष पहले ममता अपने पति उमाशंकर के साथ गुजरात गई थी. यहां पर नकुम भावेश के बीच नजदीकियां बढ़ीं. बताया जाता है कि लव अफेयर के बाद दोनों ने कथित तौर पर विवाह भी कर लिया. दोनों साथ में रहने लगे. बताया जाता है कि यह बात उमाशंकर को पता थी, लेकिन समाज और बदनामी के डर से चप रहा. 

Advertisement