Who is Asim Waqar: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2027) से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को तगड़ा नुकसान हो गया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि AIMIM के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने यूपी कांग्रेस इंचार्ज राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वकार लंबे समय से AIMIM में एक्टिव थे और उत्तर प्रदेश में पार्टी की मुखर आवाज रहे. उन्होंने काफी लंबे समय तक राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका भी निभाई.
AIMIM में आने से पहले वे समाजवादी पार्टी से जुड़े थे. हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल होकर वकार ने राज्य में असदुद्दीन ओवैसी को झटका दिया है.
AIMIM से चल रहे थे नाराज
आसिम वकार पिछले कुछ समय से AIMIM की उत्तर प्रदेश इकाई से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर असंतुष्ट थे. इसी नाराजगी की वजह से उन्होंने आज यानी बुधवार (2 सितंबर, 2026) को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. AIMIM में आने से पहले वकार का समाजवादी पार्टी से करीब दो दशक पुराना रिश्ता रहा है. यानी उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनका अनुभव और अलग-अलग राजनीतिक खेमों में काम करने का लंबा इतिहास रहा है.
LIVE: A prominent personality from Uttar Pradesh joins the Indian National Congress at AICC Office, New Delhi https://t.co/Zy3onnsJ95
— Congress (@INCIndia) September 2, 2026
यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: कौन हैं गुड्डू पंडित? जो पहले बसपा फिर सपा के टिकट पर बने विधायक, ड्राइवर से बाहुबली नेता बनने तक का सफर
कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या कहा?
कांग्रेस में शामिल होने के बाद आसिम वकार ने AIMIM और हुमायूं कबीर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले और देश से प्यार करने वाले सभी लोगों का लक्ष्य बीजेपी को हटाकर एक सेक्युलर पार्टी की सरकार बनाना है. हालांकि जब मैं AIMIM के साथ था तो ऊपर के नेतृत्व से तो ऐसा लगता था कि हम बीजेपी से लड़ रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही थी. असल में लड़ाई हमेशा कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ लड़ी जा रही थी.
इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह मंजूर नहीं था, इसलिए मैं अब कांग्रेस में शामिल हो गया हूं. पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर नाम के एक नेता हैं, जिनके ऊपर मैंने बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाया था. एक स्टिंग ऑपरेशन से इसकी पुष्टि भी हो गई. केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हम इस बात की जांच करेंगे कि यह पैसा किसने दिया और कहां गया.
कौन हैं आसिम वकार?
आसिम वकार मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं. एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रवक्ता के तौर पर विभिन्न चैनलों पर वे पार्टी का पक्ष बड़ी मजबूती के साथ रखते दिखते हैं. एआईएमआईएम की विचारधारा को बड़े ही दमदार तरीके से रखने के कारण उनकी पहचान बनी है. AIMIM में शामिल होने के बाद आसिम वकार काफी लंबे समय तक सपा में थे. अब उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. जिसके बाद अटलकें लगाई जा रही है कि वो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: इसौली सीट पर मुलायम का फॉर्मूला 20 साल से हिट, 2017 में मोदी लहर भी रही नाकाम