Sitapur Minor Rape Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया. इसके अलावा, पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. अभियुक्त का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली कर रही नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. इस पूरे मामले में पुलिस ने अटरिया थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.
आरोपी पुलिस फायरिंग में गिरफ्तार
इसके अलावा, पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सतीश उर्फ छोटू अटरिया थाना क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने ग्राम बंदरिया बाजार से मिशनी जाने वाली रास्ते पर अकबरपुर मोड़ के पास घेराबंदी की. पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा एवं आरोपी की गिरफ्तारी के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतीश उर्फ छोटू घायल हो गया.
यह भी पढ़ें – Delhi Crime: चांदनी चौक में 54.5 लाख की हुई थी लूट, 500 CCTV कैमरों की जांच में खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी साजिश
पुलिस ने क्या कहा?
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा, पुलिस का कहना है कि आरोपी दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था और उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें – Jharkhand Crime: बहला-फुसलाकर दो मासूमों को सुनसान जगह ले गया युवक, फिर करने लगा हैवानियत, जिंदा भी नहीं छोड़ा