Home > उत्तर प्रदेश > Kaushambi Firecracker Factory Blast: यूपी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 5 से 7 मकान टूटे

Kaushambi Firecracker Factory Blast: यूपी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 5 से 7 मकान टूटे

Kaushambi Firecracker Godown Blast: यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. इससे 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 झुलस गए हैं.

By: Sohail Rahman | Last Updated: August 31, 2026 4:25:38 PM IST



Kaushambi Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश (UP News) के प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्टरी में आज यानी सोमवार (31 अगस्त, 2026) को भीषण विस्फोट हो गया. इस दुखद दुर्घटना में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्टरी जमींदोज हो गई. बताया जा रहा है कि 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं. पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

यह घटना कौशाम्बी जिले के मोहम्मदपुर गांव में दोपहर 12:30 बजे हुई, जो प्रयागराज बॉर्डर पर स्थित है. मनौरी का एयरफोर्स स्टेशन यहां से दो किलोमीटर दूर है. हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर 15 कर्मचारी मौजूद थे; घायलों में आस-पास के घरों के लोग भी शामिल थे.

2 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, धमाके की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इसके कुछ ही देर बाद इलाके में धुएं के गुबार छा गए. शुरुआती धमाके के बाद पटाखों की वजह से लगातार धमाके होते रहे. ग्रामीणों को घायलों को खाट पर ले जाते हुए देखा गया. फैक्ट्री मालिक की पहचान आदिल के तौर पर हुई है.



यह भी पढ़ें – Ankit Baliyan Death Update: कौन सा है वह गीत, जिसके बोल से नाराज हुआ गैंगस्टर, 20 सेकेंड में ले ली हरियाणवी सिंगर की जान

मौके पर पहुंची पुलिस

प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पिपरी व पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. तेज धमाके के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई मकान इसकी चपेट में आ गए. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत कार्य शुरू किया. फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है. जांच-पड़ताल की जा रही है.

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. किसी अन्य अनहोनी से बचने के लिए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें – Ankit Balyan Murder Case: अंकित बालियान के हत्यारों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Advertisement