UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आजकल के जमाने में सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार एक आम बात हो गई है. जवान युवक-युवती के बीच प्यार हो गया तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर किसी शादीशुदा महिला को किसी जवान युवक से प्यार हो जाए तो ये मुसीबत की ही शुरुआत होती है. एक ऐसा ही मामला लखनऊ से सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा.
जब महिला ने मना किया तो वह गुस्से में आ गया और उसने महिला के 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया. महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बहराइच के रहने वाले 25 साल के अजय यादव उर्फ छन्नू लाल से करीब 9 महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ने के साथ ही उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. हालांकि, वक्त के साथ-साथ निजी कारणों से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और महिना ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. इसके बावजूद भी आरोपी नहीं माना और वो महिला पर लगातार रिश्ता फिर से शुरू करने और शादी का दबाव बनाने लगा. जब उसने साफ मना कर दिया तो उसने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद उसने महिला के 11 साल के बेटे का अपहरण कर लिया और बहराइच भाग गया.
यह भी पढ़ें – चाय दुकान में बैठी छात्रा को जबरन ‘किस’ करने की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट, फिर जो हुआ…
डर गई महिला
जब महिला का बेटा अचानक गायब हो गया तो वह बुरी तरह डर गई. अजय द्वारा बच्चे की हत्या कर दिए जाने की आशंका के चलते वह मड़ियांव थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी. मोबाइल सर्विलांस और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी का पता बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके के चुलंभा गांव में चला.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस की एक टीम उस जगह पहुंची और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही 11 साल के बच्चे को उसकी कस्टडी से सुरक्षित छुड़ा लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला पर शादी के लिए दबाव डालने और मना करने पर उसके बेटे का अपहरण करने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस पूरे मामले पर डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मड़ियांव थाने को 3 और 4 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी. पुलिस ने 6 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया और बच्चे को छुड़ा लिया. अब वे आगे की कार्रवाई कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – घर के अंदर क्या चल रहा था? युवती की चीखों ने खोल दिया रहस्य, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया कांड