UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के मामले में आरोपी, जिनपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. बुधवार देर शाम को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के प्रभारी रोहित शर्मा को गोली लगी, जिसकी वजह से वो घायल हुए. उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले पर एसपी डॉ. ईरज राजा का बयान सामने आया है.
जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से उस इलाके की घेराबंदी कर ली.
पुलिस ने क्या कहा?
इसके अलावा, एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. हालांकि, उसने पुलिस पर गोली चला दी. जिसकी वजह से स्वाट टीम के प्रभारी रोहित मिश्रा को गोली लग गई और वे घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और इस गोलीबारी में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें – अपने 2 दोस्तों के साथ उत्तरकाशी गई थी नैनीताल की MBA छात्रा, 6 दिनों से लापता; 150 सदस्यों की टीम कर रही तलाश
एक लाख रुपये का इनाम था घोषित
एसपी ने आगे बताया कि कमलेश चौधरी विनीत राय हत्याकांड के सिलसिले में एक वांछित फरार अपराधी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस इस पूरी घटना को लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है. जैसे ही पुलिस को मुठभेड़ की सूचना मिली, तत्काल प्रभाव से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
यह भी पढ़ें – Bihar Crime: सिर को धड़ से किया अलग और फिर…ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा