UP Crime: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर इसे हादसे का रूप देने के लिए शव को अस्पताल लेकर गया. वहां रोने का नाटक भी किया लेकिन उसकी ड्रामेबाजी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी. दरसअल, पति अपनी पत्नी पर शक करता था. उसका मानना ता कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध चल रहा है. हालांकि, मृतका के पिता ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है.
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला का है. जहां किराए के मकान में 8 अगस्त को सहायक टीचर पति दिलीप कुमार यादव ने अपने 2 भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी शालिनी की हत्या कर दी.
पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप
आरोपी ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए सिर पर कूकर के ढक्कन व हैंडल से वार करके और गर्दन पकड़कर इन्फ्लेटेबल टब के पानी में डुबोकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि मृतका शालिनी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. फिलहाल पुलिस ने वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त दिलीप यादव को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 12 अगस्त को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें – Mayawati: आखिर क्यों मायावती साड़ी पहनने से बचती हैं? यूपी के इतिहास की वह घटना जिसने उनके पब्लिक स्टाइल को बदल दिया
एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चक अल्लीपुर में सहायक टीचर पद पर तैनात आरोपी दिलीप यादव ने 8 अगस्त की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया. कूकर से हमला करने और टब के पानी में डुबोने के बाद आरोपी 20 मिनट तक बाहर घूमता रहा. वापस आकर उसने अपने भाइयों को फोन कर पत्नी के हादसे में बेहोश होने का नाटक रचा और उसे अस्पताल भिजवाया. 9 अगस्त को परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
शालिनी प्राइवेट टीचर थी
बताया जा रहा है कि मृतका शालिनी शहर के एक स्कूल में प्राइवेट शिक्षिका थी. दिलीप और शालिनी ने 3 दिसंबर 2017 को लव मैरिज की थी. शादीपुर और नासिरपीर इलाके में किराए पर रहते हुए दोनों के बीच विवाद गहराने लगा. पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से गुस्से में आकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की.
यह भी पढ़ें – राजा भैया की बेटी का इमोशनल पोस्ट, शेयर की तस्वीर कहा- ‘मेरे दाऊ का प्यार काफी नहीं, जो मेरी मां से भी ₹3 करोड़ चाहिए’?