UP Weather Update 31 August 2026: फिलहाल पूरे उत्तर भारत में दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2026 (Southwest Monsoon 2026) एक्टिव है. इसके चलते कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के अलावा, सोमवार (31 अगस्त, 2026) को यूपी के कई इलाकों में कहीं-कहीं आंधी चलने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. बारिश का यह सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, आगामी 1 से 5 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 31 अगस्त से 5 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र और चंदौली समेत कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी है.इसके अलावा, वाराणसी, रामपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बरेली और पीलीभीत जैसे 13 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को यूपी के कुल 58 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, सोमवार को बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है. धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है.
कहां-कहां होगी बारिश?
- बांदा
- चित्रकूट
- कौशांबी
- प्रयागराज
- फतेहपुर
- प्रतापगढ़
- सोनभद्र
- मिर्जापुर
- चंदौली
- वाराणसी
- भदोही
- जौनपुर
- गाजीपुर
- आजमगढ़
- मऊ
- बलिया
- देवरिया
- गोरखपुर
- संतकबीरनगर
- बस्ती
- कुशीनगर
- महाराजगंज
- सिद्धार्थनगर
- गोंडा
- बलरामपुर
- श्रावस्ती
- बहराइच
- लखीमपुर खीरी
- सीतापुर
- हरदोई
- फरुखाबाद
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- उन्नाव
- लखनऊ
- बाराबंकी
- रायबरेली
- अमेठी
- सुल्तानपुर
- अयोध्या
- अम्बेडकरनगर
- सहारनपुर
- औरैया
- बिजनौर
- अमरोहा
- मुरादाबाद
- रामपुर
- बरेली
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- संभल
- बदायूं
- जातौन
- हमीरपुर
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
.उधर, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh, Senior Scientist at the Regional Meteorological Centre, Lucknow) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने से मौसम में बदलाव होगा. इसके साथ ही मॉनसून ट्रफ के साथ नमी की प्रचुरता से यूपी के दक्षिणी जिलों और विंध्य क्षेत्र में कहीं मध्यम तो कहीं भारा बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश का यह सिलसिला वीकेंड तक जारी रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: हवन की रस्म को बताया था ‘छुआछूत’, उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ हुई FIR