Home > उत्तर प्रदेश > आसमान से बरसी आफत: 15 मीटर की ऊंचाई पर झूलती दिखी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे कर्मचारी, गांव में हडकंप

आसमान से बरसी आफत: 15 मीटर की ऊंचाई पर झूलती दिखी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे कर्मचारी, गांव में हडकंप

यूपी में मौसम की बदलती चाल जमके अपना कहर बरपा रही है. इस कड़ी में एक दुर्घटना यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आई है, जहां मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत बन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जानें-

By: Kajal Jain | Published: May 5, 2026 5:44:26 PM IST



उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के खुनियाव ब्लॉक में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई. यहां रमवापुर विशुनपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई पेय जल टंकी क्षतिग्रस्त हो गई. ये घटना 5 मई को दोपहर 12 बजे अचानक मौसम के बदलाव के कारण तेज आंधी आने से हुई. हालांकि इस घटना में जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन निर्माणाधी टंकी का एक हिस्सा नीचे की ओर झुक गया है.

कैसे हुआ हादसा

मंगलवार को हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कर्मचारी रमवापुर विशुनपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना की टंकी को स्थापित करने का काम कर रहे थे. इस कड़ी में टंकी के ऊपरी हिस्से में जिंक एलम मटेरियल की बोल्टिंग की जा रही थी कि तब ही मौसम का रुख बदला और टंकी एक तरफ झुक गई.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1.5 लाख लीटर स्टोरेज वाली टंकी को बनाने में 32.41 लाख की लागत का अनुमान है. जबकि कंपनी को ऐसी 150 टंकियां बनाने का कांट्रेक्ट दिया हुआ है.

निर्माणाधीन थी टंकी

इस टंकी के निर्माण को लीड करने वाले जन जीवन मिशन के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार जयसवाल ने मीडिया को इस हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टंकी की आरसी पहले ही बनाई जा चुकी है, इसके क्षतिग्रस्त होने के समय कंटेनर में जिंक एलनम का काम किया जा रहा था, क्योंकि ये काम कई परतों में होना था, इसलिए धीरे-धीरे बोल्टिंग की जा रही थी.

अचानक मौसम की करवट बदलने से करीब 15-16 मीटर की ऊंचाई पर हवा का दबाव बढ़ा और निर्माणाधीन टंकी का हिस्सा नीचे लटक गया, जिसे जल्द निर्धारित मानकों के आधार पर ठीक किया जाएगा.  

मौसम विभाग की चेतावनी से अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर की टंकी के निर्माण से पहले ही कर्मचारियों को मौसम के पूर्वानुमान से जुड़ी सूचना दे दी गई थी.

कर्मचारियों ने सूझबूझ से निर्माण को बीच में छोड़ दिया था. इन हालातों के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को बदलते मौसम के दौरान काम न करने और साइट पर सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें:-जब भाई को गिरते देखा, तो खुद की जान दांव पर लगा दी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज!

Advertisement