Home > उत्तर प्रदेश > UP Thunderstorm: बरेली में टीनशेड का पिलर पकड़कर खड़े थे नन्हे मियां, तेज आंधी में हवा में उड़े; गिरे तो टूट गए हाथ-पैर

UP Thunderstorm: बरेली में टीनशेड का पिलर पकड़कर खड़े थे नन्हे मियां, तेज आंधी में हवा में उड़े; गिरे तो टूट गए हाथ-पैर

UP Thunderstorm Today: बरेली के भमोरा थाना के बमियाना गांव में तेज आंंधी में नन्हें मियां हवा उड़ गए, और बाद में नीचे गिरे. ऐसे में उनके हाथ पांव दोनों टूट गए हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है. मामला का है.

By: Hasnain Alam | Last Updated: May 14, 2026 11:07:37 PM IST



UP Thunderstorm News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार की शाम आंधी का कहर देखने को मिला. तेज आंधी की वजह से एक शख्स हवा में उड़ गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, नन्हे मियां नाम का शख्स तेज आंधी में बारातघर की टीनशेड का पाया पकड़े खड़े थे. आंधी तेज हुई तो टीनशेड उखड़ गई और उसके साथ नन्हे मियां हवा में उड़ गए.

इसके बाद टिन जमीन पर आ गई, लेकिन तब तक नन्हें मियां हवा में ही रहे और बाद में नीचे गिरे. ऐसे में उनके हाथ पांव दोनों टूट गए हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है. मामला भमोरा थाना के बमियाना गांव का है.



पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा

वहीं बरेली पुलिस ने इस घटना की जांच की और DSP नितिन कुमार ने आधिकारिक बयान जारी कर वीडियो की सच्चाई बताई है. उनके अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड (छेड़छाड़ किया गया) है. वीडियो को नाटकीय और डरावना बनाने के लिए इसमें एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल किया गया है.

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने बाद में इस फ़ुटेज के साथ छेड़छाड़ की है. इसे नाटकीय प्रभाव देने के लिए संपादित किया है और अब इसे बड़े पैमाने पर प्रसारित कर रहे हैं.

यही नहीं बरेली के कस्बा बिशारतगंज और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही देखने को मिली है. तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ टूटकर गिरे, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.

तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही 

इस तरह के जानकारी राज्य के अन्य जगहों से भी आ रही है. बुधवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई. पश्चिमी हिस्सों पर बने चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा से कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली.

इस कारण अलग-अलग जिलों में पेड़, दीवार और बिजली गिरने से कुल 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. आंधी के कारण रेल और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही. सबसे अधिक असर प्रयागराज मंडल में देखने को मिला.

प्रयागराज में 16, प्रतापगढ़ में चार और कौशांबी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा 10 लोगों ने जान गंवाई. तेज चक्रवाती आंधी के दौरान दो हजार से अधिक पेड़ उखड़ गए. रेल लाइनों पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं.

Advertisement