Who is Amarmani Tripathi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Chunav 2027) के शुरुआत में होने वाला है. लेकिन इसके लिए अभी से सुगबुगाहट तेज हो गई है. जिन्हें चुनाव लड़ना है उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उम्मीदवारों के चुनने की प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है. इसी क्रम में जानकारी सामने आ रही है कि कवयित्री मधुमिता शुक्ला के हत्यारे अमरमणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में महराजगंज से लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि 2027 में मैं फरेंदा से चुनाव लड़ूंगा और नौतनवा से मेरा बेटा अमनमणि त्रिपाठी चुनाव लड़ेगा. इसके अलावा, उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई हो इसके मुकाबले में तो बताओ.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरमणि त्रिपाठी करीब 20 साल बाद पब्लिक के सामने आया है. महराजगंज के आनंदनगर स्थित कृष्णा मैरिज हॉल में रविवार शाम को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हालांकि, कानून के अनुसार, 2 साल के अधिक की सजा होने पर कोई भी नेता चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.
अमरमणि त्रिपाठी ने क्या कहा?
कार्यक्रम में अमरमणि त्रिपाठी ने लोगों ने मुलाकात की. उन्होंने कहा कि युवाओं ने श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की सरकारें बदल दी हैं. भारत में युवाओं के दबाव में ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अमरमणि त्रिपाठी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया. कहा कि हमारा परिवार लंबे समय से जनता के बीच में रहकर राजनीति करता आया है. हम आगे भी लोगों की बीच रहेंगे और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे.
यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: यूपी की सबसे छोटी विधानसभा, लेकिन सियासत में सबसे बड़ा दांव! SP और BJP में होती है कड़ी टक्कर; क्यों हॉट सीट…
कौन हैं अमरमणि त्रिपाठी?
अमरमणि त्रिपाठी कवयित्री मधुमिती शुक्ला की हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट चुके हैं. इसके अलावा, वो महाराजगंज की नौतनवां सीट से कई बार के विधायक अमरमणि त्रिपाठी कल्याण सिंह की बीजेपी और मायावती की बसपा सरकार में रसूखदार मंत्री रहे. मधुमति मर्डर केस में अमरमणि त्रिपाठी का नाम सामने आने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया था. बताया जा रहा है कि मधुमिता और अमरमणि के बीच करीबी रिश्ता था. इसके अलावा, मधुमिता के गर्भवती होने की खबर भी सामने आई है. बाद में शुक्ला के घर से एक पत्र भी इसी संबंध में मिला.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कम्युनिस्ट पार्टी से की थी. इसके बाद कांग्रेस, बीजेपी, बसपा और सपा में भी अमरमणि त्रिपाठी शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें – CM Yogi Nepal Connection: सीएम योगी का नेपाल से क्या कनेक्शन है? पूर्व शाही परिवार से रखते हैं विशेष संबंध