Home > उत्तर प्रदेश > Video: क्या अब्दुल-अब्दुल करता है…पत्रकार के सवाल पर भड़क उठे रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

Video: क्या अब्दुल-अब्दुल करता है…पत्रकार के सवाल पर भड़क उठे रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी प्रेस वार्ता कर रहे थे. इस दौरान एक पत्रकार ने सवाल किया कि 2027 के चुनाव में अब्दुल कहां है? जिसपर सपा सांसद भड़क उठी. उन्होंने कहा कि ये क्या अब्दुल-अब्दुल लगा रखा है?

By: Sohail Rahman | Published: October 5, 2026 10:38:14 AM IST



UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश (UP Chunav 2027) के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी एक प्रेस वार्ता कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार द्वारा अब्दुल कहने पर भड़क उठे और जमकर खड़ी खोटी सुनाई. दरअसल, एक पत्रकार ने सवाल किया कि सांसद जी 2027 का चुनाव नजदीक आ रहा है. हर पार्टी 2027 के चुनाव में अब्दुल को याद करती है. इस वक्त अब्दुल क्या है? सवाल सुनते ही सपा सांसद भड़क उठे. इसके बाद जवाब देते हुए कहा कि क्या मतलब आप नाम लीजिए. अब्दुल-अब्दुल क्या होता है. आप किसी समुदाय का मजाक उड़ा रहे हैं. आप अपने शब्दों को वापस लीजिए. अब्दुल का मतलब क्या होता है? अब्दुल किसे कहते हैं? मैं आपकी बात को समझ नहीं पा रहा हूं. अब्दुल-अब्दुल लगा रखा है. क्या होता है अब्दुल?

मुसलमान इस देश के सबसे बेहतरीन शहरी हैं. जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में देख लीजिए, कितने मुस्लिम नेता हैं? आप अब्दुल-अब्दुल कहकर भिड़ाने की कोशिश करते हैं.

रामपुर में प्रेस वार्ता कर रहे थे सपा सांसद

इसके बाद जब पत्रकार ने उन्हें याद दिलाया कि ‘अब्दुल’ शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले उनकी ही पार्टी के स्थानीय नेता शानू फसाहत ने किया तो सांसद और भी ज्यादा भड़क गए. उन्होंने कड़े शब्दों में जवाब दिया कि कौन शानू फसाहत? अपनी हैसियत के हिसाब से सवाल पूछिए. पत्रकारिता का एक स्तर होता है; उसी स्तर के सवाल पूछिए. हम यहां राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आए हैं, इसीलिए आपको बुलाया गया था. इसलिए कृपया अपनी बात राष्ट्रीय मुद्दों तक ही सीमित रखें.



यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: यूपी में कितनी बार हुआ ‘मुलायम बनाम मुलायम’ का मुकाबला? खुद की पहचान बताने के लिए जोड़ना पड़ा पिता का नाम

किसलिए किया जाता है ‘अब्दुल’ शब्द का इस्तेमाल?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘अब्दुल’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर मुस्लिम वोटरों के लिए एक सांकेतिक शब्द के तौर पर किया जाता रहा है. हालांकि, रामपुर के सांसद के कड़े रुख से यह साफ है कि 2027 के चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक छवि या उससे जुड़े शब्दों के बारे में किसी भी तरह की हल्की-फुल्की या तंज भरी टिप्पणी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. सांसद की कड़ी प्रतिक्रिया वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में इस पर खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 150 सीटों पर ठोका दावा, सपा से गठबंधन पर बनेगी बात या बिगड़ जाएगा खेल?

Advertisement