Home > उत्तर प्रदेश > UP Chunav 2027: सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव ने बनाई सर्वजन सनातन पार्टी, कहा – सनातन का पुनर्निर्माण करने आए हैं…

UP Chunav 2027: सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव ने बनाई सर्वजन सनातन पार्टी, कहा – सनातन का पुनर्निर्माण करने आए हैं…

UP Chunav 2027: सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव ने वाराणसी में सर्वजन सनातन पार्टी (SSP) का गठन किया. उन्होंने कहा कि सनातन का पुनर्निर्माण करने आए हैं. उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

By: Sohail Rahman | Published: October 4, 2026 9:52:51 AM IST



UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2027) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय राजनीति में आने का एलान कर दिया है और शनिवार को वाराणसी में सर्वजन सनातन पार्टी (SSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला. राव ने काशी से अपनी नई राजनीतिक भूमिका की घोषणा की. सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्र में लगभग चार दशक बिताने के बाद यह उनके सार्वजनिक जीवन का एक नया अध्याय है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, राव ने कहा कि पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में उनके अनुभव ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि भारत का पुनर्निर्माण केवल प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि देश को अपनी सभ्यतागत जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक विकास की ओर बढ़ना चाहिए.

राव ने क्या कहा?

राव ने कहा कि SSP का सनातन का विजन पूजा-पद्धति से कहीं आगे है और यह सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा, न्याय, आत्म-नियंत्रण, प्रकृति, परिवार, समाज और जन-कल्याण पर आधारित जीवन-शैली का प्रतिनिधित्व करता है. पार्टी का घोषित विजन 4 प्रमुख स्तंभों पर टिका है – शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत जुड़ाव.

  • शिक्षा के मामले में पार्टी भारतीय सभ्यता, इतिहास और ज्ञान-परंपराओं को आधुनिक और वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ना चाहती है.
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में पार्टी ने गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करने की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें आधुनिक चिकित्सा और भारतीय स्वास्थ्य परंपराओं का मेल होगा.
  • आजीविका का स्तंभ युवाओं, किसानों, कारीगरों, मजदूरों, छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए सम्मानजनक आजीविका के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है.
  • चौथा स्तंभ सभ्यतागत जुड़ाव, भारत की भाषाओं, कलाओं, मंदिरों, तीर्थ-स्थलों, त्योहारों, ज्ञान-परंपराओं, परिवारों और सांस्कृतिक संस्थानों को राष्ट्रीय शक्ति के स्रोत के रूप में महत्व देता है.

यह भी पढ़ें – UP: आज की बैठक तो बस शुरुआत, राहुल गांधी बनें अगले पीएम… स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन को लेकर किया बड़ा एलान

क्या है पार्टी का उद्देश्य?

राव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अतीत में लौटना नहीं है, बल्कि अपनी सभ्यतागत विरासत से जुड़े रहते हुए एक आधुनिक भारत का निर्माण करना है. पार्टी ने अपने व्यावक विजन को टआधुनिक भारत, अपनी सनातन सभ्यतागत जड़ों के साथ’ के रूप में वर्णित किया है, जिसमें तकनीकी और आर्थिक विकास को सांस्कृतिक पहचान के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, राव ने आगे कहा कि सनातन को केवल चुनावी प्रतीक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि मूल्यों के एक ऐसे समूह के रूप में देखा जाना चाहिए जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका, शासन, संस्कृति और सामाजिक जीवन में झलक सकें.

उन्होंने मंदिरों और तीर्थ-स्थलों को केवल पूजा-स्थल के रूप में देखने के बजाय भारतीय सभ्यता के जीवंत संस्थानों के रूप में संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने उनके कामकाज में सम्मान, पारदर्शिता और सार्थक भागीदारी की भी मांग की.

यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 150 सीटों पर ठोका दावा, सपा से गठबंधन पर बनेगी बात या बिगड़ जाएगा खेल?

Advertisement