414
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी 10 घंटे की पैरोल पर बाहर आया और इसी दौरान उसने जल्दबाजी में निकाह कर लिया. आरोपी युवक छह लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद है. चलिए जानते हैं पूरा मामला.
पैरोल पर छूटे कैदी ने किया निकाह
तिहाड़ जेल में हत्या की सजा काट रहे समौली निवासी वाजिद को सोमवार के दिन पैरोल मिली थी. 10 घंटे की पैरोल पर छूटते ही पुलिस वाले उसे उसके गांव ले गए. जहां उसने रिश्तेदारी में मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी नसीम अहमद अंसारी की पुत्री यासमीन के साथ निकाह किया. इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में इसकी चर्चा हो रही है. हालांकि, आपको बता दें कि निकाह के बाद पुलिस हत्या आरोपी वाजिद को अपने साथ तिहाड़ जेल ले गई.
यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड में हड़कंप! जोया अख्तर के ऑफिस में लाखों की चोरी, वेब सीरीज का डेटा भी हुआ गायब
किस मामले में सजा काट रहा युवक?
आरोपी वाजिद ने 10 साल पहले पूर्व दिल्ली निवासी फर्नीचर व्यापारी मुस्लिम त्यागी परिवार के छह सदस्यों की कुछ साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं व्यापारी और उसके दो बेटों के शवों को व्यापारी के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद फ्लैट में गाड़ दिया था. आरोपियों ने एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी थी. इस दिल दहला देने वाली घटना के एक हफ्ते बाद पुलिस को शव मिले. फिर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था. बाद में कोर्ट ने वाजिद को उम्रकैद की सजा सुनाई.
यह खबर भी पढ़ें: Ramakant Dayama Passed Away: कौन थे रमाकांत दायमा? शाहरुख खान संग कर चुके थे काम; लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा ‘अलविदा’
यह खबर भी पढ़ें: ‘मेरे करन-अर्जुन आ गए’, दिव्यांका त्रिपाठी बनीं जुड़वां बच्चों की मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी