Kamal Akhtar Resignation: समाजवादी पार्टी के MLA कमाल अख्तर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया है. वह मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक हैं. उनके इस्तीफे से समाजवादी पार्टी विधायक दल में फेरबदल शुरू हो गया है.
MP रुचि वीरा से उनकी अनबन के बाद, हाईकमान ने लखनऊ में एक मीटिंग बुलाई और आज उनके इस्तीफे की खबर सामने आई. इससे पहले, मनोज पांडे समाजवादी पार्टी के असेंबली व्हिप थे, जिन्होंने क्रॉस-वोटिंग करके पार्टी छोड़ दी थी और अब BJP सरकार में मंत्री हैं.
अब कौन बनेगा अगला सपा चीफ व्हिप?
अपने पद से इस्तीफा देने के बाद, कमाल अख्तर ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव के कहने पर इस्तीफा दिया. उनके आदेश मेरे लिए सबसे जरूरी हैं. बदलाव कुदरत का नियम है.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी सपा चीफ व्हिप के पद के लिए पीडीए चेहरे पर विचार कर ही है. माना जा रहा है कि इस बार कोई दलित या OBC नेता के अगले चीफ व्हिप बनने की संभावना है. इस लिस्ट में इंद्रजीत सरोज का नाम सबसे आगे चल रहा हैं.
क्या रुचि वीरा कमाल अख्तर पर भारी पड़ गईं?
समाजवादी पार्टी की MP रुचि वीरा के साथ विवाद ने समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल मचा दी है. कमाल अख्तर के इस्तीफे के बाद, राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि क्या रुचि वीरा कमाल अख्तर पर भारी पड़ गई हैं. इससे रुचि वीरा परेशान थीं.
बता दें कि SP MP रुचि वीरा PDA मीटिंग में न बुलाए जाने से नाराज थीं. उन्होंने कमाल अख्तर की शिकायत अखिलेश यादव से की थी. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच गुटबाजी है. रुचि वीरा को खुश करने के लिए अखिलेश यादव ने कमाल अख्तर के पर कतर दिए और दबाव में आकर कमाल अख्तर ने विधानसभा के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया.