Home > उत्तर प्रदेश > UP: विवाह के 21 साल और 5 बच्चों की मां… फिर भी पति ने क्यों करवाई अपनी पत्नी की दूसरी शादी? वजह जान दंग रह जाएंगे

UP: विवाह के 21 साल और 5 बच्चों की मां… फिर भी पति ने क्यों करवाई अपनी पत्नी की दूसरी शादी? वजह जान दंग रह जाएंगे

UP Extramarital Affair: पति-पत्नी का रिश्ता हर रिश्ते से बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि अक्सर यह सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

By: Shristi S | Published: August 5, 2026 6:05:57 PM IST



UP Husband Marries Wife to Lover: पति-पत्नी का रिश्ता हर रिश्ते से बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि अक्सर यह सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करने या कानूनी लड़ाई के बजाय ऐसा अनोखा फैसला लिया, जो शायद ही कोई पति कर पाता.

जिस पत्नी का हाथ पति ने 21 साल पहले थमा था और जिससे उसे पांच बच्चे भी हैं, उसी पत्नी की शादी पति ने उसके प्रेमी से करवा दी. यह अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह मामला संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के डेबरी गांव का है. गांव के रहने वाले बुद्धिराम निषाद की शादी करीब 21 साल पहले फूलमती से हुई थी. दोनों का परिवार बसा और समय के साथ-साथ उनके पांच बच्चे भी हुए. लेकिन इस हंसते-खेलते परिवार में तब ग्रहण लगा जब फूलमती का दिल गांव के रहने वाले अवधेश नाम के एक युवक पर आ गया. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और वह करीब दो महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी अवधेश के साथ भाग गई.

परिवार के समझाने पर जबरदस्ती लौटी घर

जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों और गांववालों को हुई तो उन्होंने महिला फूलमती को समझाने के बाद घर वापस लौटने को कहा, जिसके बाद महिला घर लौट भी आई. लेकिन, फूलमती का तूफान अभी थमा नहीं था. घर लौटने के बाद भी फूलमती ने पारिवारिक विवाद खत्म नहीं किया और हर दिन झगड़ा करती रही, आखिर में परेशान होकर पति ने वह कदम उठाया जो शायद ही किसी पति के लिए आसान होता.

पति ने खुद करवा दी पत्नी की दूसरी शादी

गांववालों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में बुद्धिराम ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी की शादी अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार करवा दी. शादी के बाद बुद्धिराम ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा भी कर दिया. इस पर बुद्धिराम ने कहा कि जब उनकी पत्नी उनके साथ रहना ही नहीं चाहती थी, तो जबरदस्ती उन्हें अपने साथ रख हम गलत करते इसलिए उन्हें उनके प्रेमी के साथ शादी करके विदा करना हमे ठीक लगा. अब वह अपनी इच्छा से सम्मान की जिंदगी जिएंगी.

Advertisement