Home > उत्तर प्रदेश > Saharanpur Drug Bust: 60 लाख की स्मैक बरामद, ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; शातिर तस्कर गिरफ्तार

Saharanpur Drug Bust: 60 लाख की स्मैक बरामद, ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; शातिर तस्कर गिरफ्तार

Saharanpur Drug Bust: पुलिस टीम ने 300 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 60 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन और एक कार के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 30, 2026 7:41:35 PM IST



Operation Savera: सहारनपुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत थाना तीतरों पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने 300 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 60 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन और एक कार के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में की गई.

अभियुक्त के पास से बरामद की गई चीजें

थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बहलोलपुर चौकी के पास अभियुक्त शाहरूख को गिरफ्तार किया. वह हरियाणा के पानीपत जिले का निवासी है. तलाशी के दौरान उसके पास से 300 ग्राम स्मैक, ओप्पो एफ27 प्रो मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट कार (नंबर HR52H4123) बरामद हुई.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना तीतरों में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है. 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पूछताछ में शाहरूख ने बताया कि वह पानीपत में नशे का कारोबार करता है और सस्ते में स्मैक खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था. गौरतलब है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं. इस सफलता से क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement