Home > उत्तर प्रदेश > दूसरे की पत्नी से बनाए संबंध; कुछ दिन बाद वायरल कर दिए आपत्तिजनक वीडियो, CM के आगमन से पहले रात में हो गया कांड

दूसरे की पत्नी से बनाए संबंध; कुछ दिन बाद वायरल कर दिए आपत्तिजनक वीडियो, CM के आगमन से पहले रात में हो गया कांड

Rampur Illicit Relationship: योगेश की पत्नी के डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल के साथ अवैध संबंध थे, इससे पति नाराज चल रहा था.

By: JP Yadav | Published: July 1, 2026 7:24:50 PM IST



Rampur Illicit Relationship: उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या में मुख्य आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वजह का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई. पूछताछ में योगेश ने बताया कि डंपर चालक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे. इसका पता उसने चला तो विरोध किया, लेकिन चंचल नहीं माना. वह लगातार पत्नी के साथ जुड़ा रहा. इस बीच उसने पत्नी के वीडियो भी प्रसारित कर दिए. इससे उसकी काफी बदनामी हो रही थी. इसके अलावा अलावा चंचल राह चलते भी चिड़ाता था, इसलिए उसने अपने भाई मुनेश और दोस्त विनोद के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. 

 डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या में लंबे समय से पुलिस को योगेश की तलाश थी. इस बीच पुलिस को खुफिया सूचना मिली, जिसके बाद रामपुर में डंपर चालक की हत्या के मुख्य आरोपी योगेश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

यह मामला चर्चा में इसलिए भी आया कि हत्या की यह वारदात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामपुर आने से एक रात पहले हुई थी. इसके चलते पुलिस में हड़कंप मच गया था. पूरा पुलिस प्रशासनिक अमला मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में लगा था. इस बीच सोमवार रात लगभग 10 बजे हत्या की वारदात हो गई. मुख्यमंत्री का शाहबाद में कार्यक्रम था.

सीएम के आगमन से पहले हुई थी यह वारदात

सीएम के आगमन से पहले खबर आई कि शाहबाद रोड पर चंडका गांव के पास स्थित मोगा ढाबे के सामने झंडूपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ चंचल को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया. इस हत्याकांड के बाद से ही आरोपी की तलाश थी. जांच के दौरान पता चला कि हत्या में योगेश शामिल है. खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘चुप रहो, शांत रहो, मैंने तुम्हें पकड़ लिया है’ महिलाओं-युवतियों से बनाए संबंध; 3 कॉल गर्ल को भी नहीं छोड़ा

यह भी पढ़ें: खूबसूरत जेल अफसर फिदा हो गई कैदी पर, जेल के अंदर ही बनाने लगी संबंध; फिर एक दिन बेताबी में हो गया कांड

यह भी पढ़ें:  एक साल तक करता रहा इंतजार, फिर रात के अंधेरे में जीजा के साथ ही कर दिया कांड

यह भी पढ़ें: नौशाद बंद कमरे में लड़कों के साथ बनाता था संबंध, गिड़गिड़ाते थे पीड़ित; एक रात पलट गया गेम; 1 महीने बाद खुला राज़

Tags:
Advertisement