Home > उत्तर प्रदेश > Raebareli Police Rescues: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था दरिंदा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया; आरोपी अब सलाखों के पीछे

Raebareli Police Rescues: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था दरिंदा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया; आरोपी अब सलाखों के पीछे

Raebareli Police Rescues: नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने न सिर्फ किशोरी को सुरक्षित बरामद किया.

By: Preeti Rajput | Published: April 29, 2026 6:30:04 PM IST



Raebareli Police Rescues: रायबरेली जिले की नसीराबाद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने न सिर्फ किशोरी को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

शादी का झांसा देकर भगा ले गया था आरोपी

मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित पिता ने नसीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक पवन कुमार पुत्र हरिलाल बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है. तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.

 मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, बैढौना मोड़ से दबोचा

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली. मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के बैढौना मोड़ पर घेराबंदी की. यहाँ से पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त पवन कुमार को दबोच लिया.

बयानों के बाद बढ़ीं धाराएं, लगा पोक्सो एक्ट

किशोरी के बरामद होने के बाद जब पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए, तो मामला और भी गंभीर निकला. पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की थी, जिसके लिए अब उसे कड़े कानूनी प्रावधानों का सामना करना होगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement