Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले के महज 12 घंटों के भीतर सुलझा दिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को मंजीत केसरवानी ने सूचना देते हुए कहा कि उनके मामा वीरेंद्र वैश्य का घर पिछले 2 दिनों से बंद पड़ा है और अंदर से बदबू आ रही है.
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर जब घर के अंदर घुसी तो वीरेंद्र, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, उनकी बेटी मीनाक्षी वैश्य और भांजे अभिषेक वैश्य का शव मिला.
आरोपी ने कबूला जुर्म
जब आरोपी सनी गुप्ता से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि अभिषेक वैश्य आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसके पिता ने उसे पारिवारिक संपत्ति से बेदखल कर दिया था. इसके अलावा, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पहले अभिषेक की बहन की हत्या की, फिर ऊपर जाकर उसके माता-पिता को मार डाला. इसके बाद लूटे गए कीमती सामानों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने अपने साथी अभिषेक की भी हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शवों पर डिटर्जेंट पाउडर और तेजाब का इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें – रिश्ते को किया तार तार! बेटी को भी नहीं छोड़ा, घर में नहीं होता था कोई तो बनाता था जबरन संबंध
हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
इस पूरे मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है. जिसमें एक लोहे का पाइप है. इसके अलावा, लूटे गए सामानों को भी बरामद किया गया है. जिसमें 1000.12 ग्राम पीली धातु (सोना) और 360.56 ग्राम सफेद धातु (चांदी) और 1000 रुपये शामिल हैं.
पुलिस ने दिखाई तत्परता
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की एक संयुक्त टीम ने इस जघन्य अपराध को सुलझाने में तत्परता दिखाई. इसके बाद इस मामले में लूट से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी गई हैं. इस पूरे मामले पर डीसीपी जोगिंदर कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक वीरेंद्र वैश्य के कर्ज में डूबे बेटे अभिषेक ने अपने दोस्त सनी गुप्ता (एक दुकानदार) के साथ मिलकर लूट करने और अपने परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी.
यह भी पढ़ें – क्या आप भी खरीदते हैं ऑनलाइन स्मार्टफोन? फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान, इस तरह हो सकता है स्कैम
बताया जा रहा है कि 31 मई को दोनों ने पहले बहन मीनाक्षी की हत्या की और उसके बाद सोते समय माता-पिता को मार डाला. इसके बाद गहनों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बीच सनी ने अभिषेक की भी हत्या कर दी और उसके शव पर तेजाब डाल दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और लगभग 1.5 करोड़ रुपये के गहने बरामद कर लिए हैं.