Home > उत्तर प्रदेश > Prateek Yadav Death: कौन है अमन बिष्ट? जो प्रतीक यादव को लेकर गया था हॉस्पिटल, हुआ हौरान करने वाला खुलासा

Prateek Yadav Death: कौन है अमन बिष्ट? जो प्रतीक यादव को लेकर गया था हॉस्पिटल, हुआ हौरान करने वाला खुलासा

Prateek Yadav Death Case: प्रतीक यादव के निधन के बाद एक नाम की खूब चर्चा हो रही है, वह नाम है अमन बिष्ट. वही अमन बिष्ट, जो प्रतीक यादव को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. ऐसे में आइये जानते हैं कि अमन बिष्ट कौन हैं?

By: Hasnain Alam | Published: May 13, 2026 7:34:27 PM IST



Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. सुबह में प्रतीक यादव की अचनाक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर देवेश चंद्र पांडेय ने बताया ने बताया कि उन्हें सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर मृत अवस्था में लाया गया था. पुलिस को सूचना दे दी गई. उसके बाद पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर केके सिंह ने बताया, “पोस्टमॉर्टम हो गया है. पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में दो डॉक्टर केजीएमयू और चार सीएमओ के यहां से आए थे. बिसरा सुरक्षित रखा गया है.”

शरीर में जमा हुआ था खून का थक्का

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर में खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया, जिसके बाद धमनी और फेफड़े में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट अरेस्ट से मौत हुई.

इससे पहले अप्रैल महीने में इलाज कराने के लिए प्रतीक यादव मेदांता गए थे. प्रतीक यादव का इलाज करने वाली मेदांता की डॉक्टर रुचि ने बताया कि वह हमारे पुराने पेशेंट थे. मैं उनको पहले से ही ब्लड प्रेशर हाइपरटेंशन के लिए देखती थी. पहले उनका यहां पर एडमिशन हुआ था. धमनियों में खून जमा होने की वजह से उनके हार्ट में असर आया था. सांस फूलने की प्रॉब्लम आई थी .प्रतीक यादव ब्लड थिनर पर थे.

अमन बिष्ट कौन हैं?

इस बीच प्रतीक यादव के निधन के बाद एक नाम की खूब चर्चा हो रही है, वह नाम है अमन बिष्ट. वही अमन बिष्ट, जो प्रतीक यादव को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. ऐसे में आइये जानते हैं कि अमन बिष्ट कौन हैं?

अमन बिष्ट उर्फ चंद्रशेखर बिष्ट, अपर्णा यादव के भाई हैं. प्रतीक यादव के निधन से पहले भी अमन अपनी बहन के साथ-साथ परिवार से जुड़े मामलों, एफआईआर और विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं.

अमन पर दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीने पहले ही अमन पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा था. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक ने उन पर जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था.

इसके बाद फिर प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट ने जब सनसनी मचाई थी, तब अमन बिष्ट का नाम सामने आया था. प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपर्णा यादव को तलाक देने बात की कही थी.

ऐसे में अपर्णा यादव के भाई अमन ने कहा था कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हाे गया है. अमन का कहना था कि पोस्ट फर्जी है और हैकर्स ने जानबूझकर परिवार में विवाद पैदा करने के लिए ऐसा किया है. अब एक बार फिर से प्रतीक यादव के निधन के बाद अमन बिष्ट चर्चा में है.

Advertisement