UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रात में एक महिला अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी, जिसके बाद कुछ बदमाशों ने उसे अंदर खींचकर उसे दबोचकर ले गए. आरोप है कि बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूटपाट की और नकदी लूटकर ले गए. मामला प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र का है. अमरगढ़ कोट में रविवार रात करीब आठ बजे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.
हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. क्षेत्राधिकारी (सीओ) पट्टी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और माले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक उस समय पर महिला के अलावा घर पर कोई भी नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बदमाश वहां पहुंचे.
क्या था पूरा मामला?
अमरगढ़ कोट में करीब 8 बजे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. अमरगढ़ कोट निवासी चंदा देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं. रविवार रात वह घर के मुख्य दरवाजे पर बैठी थीं, जिसके बाद वहां पर 3 अज्ञात बदमाश आते हैं और महिला को बंधक बनाकर घर के अंदर रखा सोना-चांदी और काफी जेवरात लेकर चले गए. महिला के मुताबिक घर में नकद भी रखा था, जिसे बदमाश लेकर फरार हो गए. इस दौरान महिला अपने घर के मेन दरवाजे पर अकेले बैठी थी. आरोप है कि बदमाशों ने चंदा देवी को कमरे में बंद कर दिया था और उसके हाथ-पैर बांध दिया था.
मौके पर पहुंची पुलिस
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और चंदा देवी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. हालांकि, पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोस के लोग आ गए थे. पुलिस ने माले को संज्ञान में लेते हुए जांच-पड़ताल करना शुरु कर दिया है.