Pratapgarh House Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भारी बारिश के बाद एक मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये पूरी घटना बुधवार देर रात करीब 3:00 बजे घटित हुई. शहर कोतवाली इलाके के महुली वार्ड में एक दुखद घटना हुई. जिसकी वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत मलबे में दबने से हो गई. भारी बारिश की वजह से जर्जर घर की छत गिर गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मरने वाले सभी 6 लोगों की पहचान हो गई थी. मरने वालों की पहचान घर के मालिक 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी 55 वर्षीय रीता श्रीवास्तव, उनका बेटा 25 वर्षीय नितिन, उनकी छोटी बहू 23 वर्षीय माधुरी और माधुरी के दो छोटे बेटे दो साल के माधव और चार महीने के अद्विक के रूप में हुई है.
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए करीब 2 घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया. सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अमन बच गया और उसका इलाज चल रहा है.
Pratapgarh, Uttar Pradesh: On the incident in which a nearly 100-year-old house collapsed during heavy rainfall, killing six members of his family, injured survivor Aman Srivastava says, “When I woke up, I realised I was buried under the debris. I somehow managed to get out and… pic.twitter.com/Sw9CBGSh2E
— IANS (@ians_india) August 6, 2026
परिवार में बचे एक सदस्य ने क्या कहा?
इस घटना में बचे एकमात्र शख्स का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब उठा मैं तो हमारी शरीर आधे से अधिक मिट्टी में दबी हुई थी. मैंने उठा तो देखा कि मेरे परिवार के सभी सदस्य दबे हुए थे. इसके बाद अकेले ही परिवार के बाकी बचे लोग जो दबे थे उसे निकालने का प्रयास करने लगा. मुझसे इतना नहीं हो पाया तो चिल्ला-चिल्लाकर अपने परिवार वालों का इकट्ठा किया. परिवार वाले आए और फिर सर लोग आए. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमलोग करीब रात 10:30 बजे सो गए थे. हमलोग एक ही कमरे में 7 लोग सो रहे थे.