Home > उत्तर प्रदेश > 4 साल तक साथ रहा फिर… मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर पर लड़की ने लगाया घिनौना आरोप; जानें पूरा मामला

4 साल तक साथ रहा फिर… मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर पर लड़की ने लगाया घिनौना आरोप; जानें पूरा मामला

Om Prakash Rajbhar Gunner case: वाराणसी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा में लगे सिपाही को गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर सालों तक शोषण करने का आरोप है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 5, 2026 2:27:42 PM IST



Om Prakash Rajbhar Gunner case: जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सारनाथ थाना क्षेत्र का है. पीड़िता का आरोप है कि सिपाही प्रशांत राय ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर शादी का वादा कर उसके साथ रहने लगा. दोनों वाराणसी के बेनीपुर इलाके में किराए के मकान में साथ रह रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए.

महिला का कहना है कि जब वह गर्भवती हुई, तो सिपाही का रवैया पूरी तरह बदल गया. उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और कथित तौर पर दबाव बनाकर उसे मिर्जापुर ले जाकर गर्भपात करा दिया. इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई.

सारनाथ थाने में दर्ज हुई शिकायत

काफी समय तक डर और दबाव में रहने के बाद आखिरकार महिला ने हिम्मत दिखाई और 4 मई को सारनाथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई. इस बीच आरोपी खुद भी थाने पहुंचा, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अपने जवाबों में उलझता नजर आया.पुलिस ने महिला के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

 2018 में पुलिस में हुआ था भर्ती 

बताया जा रहा है कि प्रशांत राय साल 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था और फिलहाल एक कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में तैनात था. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, अगर वही भरोसा तोड़ दें तो आम लोगों का क्या होगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Advertisement