देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पति-पत्नी और वो का ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. नोएडा में पति के साथ अन्य खूबसूरत युवती को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी भड़क गई और इसके विरोध में हमला करा दिया. इतना ही नहीं, नोएडा में पति और एक युवती के अवैध संबंध का मामला सामने आने के बाद युवती ने पति को ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये भी हड़प लिए. गौतमबुद्धनगर स्थित फेज-दो थाना क्षेत्र में पति और युवती के बीच अवैध संबंध बनने पर ब्लैकमेलिंग से छह लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है. पूरा मामला मई 2025 का है, अब एक साल बाद इसका खुलासा हुआ है. पुलिस जांच मे्ं खुलासा हुआ है कि पत्नी के विरोध करने पर युवती ने बदमाशों से जानलेवा हमला करा दिया.
पीड़ित पत्नी द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, वह बिसरख क्षेत्र की एक सोसायटी में परिवार के साथ रही है. उसका कहना है कि करीब डढ़े साल पहले यानी जनवरी 2025 में नोएडा के एक गांव निवासी युवक से जान-पहचान के बाद शादी हुई थी.पति प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात है. सबकुछ ठीक चल रहा था कि इस बीच फेज-दो की एक युवती ने उनके पति के साथ नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दीं. शुरुआत में लगा कि दोस्ती है और कामकाज के सिलसिले में मिलते होंगे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में शारीरिक संबंध भी हो गए.
आरोप है कि युवती ने उनके पति को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. इसके बाद जब समय मिलता दोनों शारीरिक संबंध बनाते. यह सिलसिला कई महीनों तक चला. इस बीच 5 मई 2025 को घर पहुंचीं तो वहां पति और युवती को आपत्तिजनक हालत में देखकर होश उड़ गए. विरोध करने पर पति और ससुर माफी मांगने लगे.
वीडियो और तस्वीरें भी खींची
पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, महिला का कहना है कि युवती ने अवैध संबंध बनाने के दौरान उनके पति की आपत्तिजनक फोटो भी ले ली. इसके बाद इन्हीं फोटो और वीडियो के दम पर उनके पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. यहां तक कि परिवार और समाज में बदनाम डर दिखाकर उसने मेरे पति से 6 लाख रुपये वसूल लिए.
यह भी पढ़ें: रात को भाभी के साथ देवर ने देख लिया आपत्तिजनक हालात में, इस कदर हुआ बेकाबू… 200 मीटर दूर खेत में ही कर दिया कांड
महिला पर कराया हमला
वहीं, डेढ़ महीने के बाद 29 सितंबर को भंगेल में लेबर चौक पर आरोपी युवती ने पांच-छह बदमाशों से उनके ऊपर जानलेवा हमला भी करा दिया. अचानक हमले से वह सन्न रह गई और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. उधर, पुलिस की मानें तो पति-पत्नी और युवती का विवाद 2025 का है। लखनऊ में उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत दी गई थी. उसके आधार पर मुकदमा हुआ है.
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Crime News: नहाने जा रही थी पत्नी… बाथरूम के पास पकड़ लिया, एक मिनट के भीतर कर डाला घिनौना कांड