Home > उत्तर प्रदेश > Noida Workers Protest: मनगढ़ंत कहानी  पर… आकृति चौधरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, NSA के तहत डिटेंशन ऑर्डर रद्द

Noida Workers Protest: मनगढ़ंत कहानी  पर… आकृति चौधरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, NSA के तहत डिटेंशन ऑर्डर रद्द

Noida Labour Protest | Akriti Chaudhary NSA Case Release: दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट और सोशल एक्टिविस्ट आकृति चौधरी को नोएडा में हिंसक लेबर प्रोटेस्ट के मामले में बुधवार 2 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

By: Shristi S | Last Updated: September 2, 2026 5:17:58 PM IST



Noida Workers Protest | Noida Labour Protest | Akriti Chaudhary NSA Case Release: दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट और सोशल एक्टिविस्ट आकृति चौधरी को नोएडा में हिंसक लेबर प्रोटेस्ट के मामले में बुधवार 2 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आज कोर्ट ने उनके खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत जारी डिटेंशन ऑर्डर को रद्द कर दिया.

मनगढ़ंत कहानी पर आधारित थी आकृति की डिटेंशन 

लाइव लॉ के मुताबिक, कोर्ट ने कहा: आकृति की डिटेंशन राज्य की तरफ से पेश की गई मनगढ़ंत कहानी पर आधारित थी. जब तक किसी दूसरे मामले में उनकी गिरफ्तारी ज़रूरी न हो, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.

बेंच ने दिया 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

जस्टिस अतुल श्रीधरन और अचल सचदेव की बेंच ने आकृति को ₹5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया. यह रकम नोएडा की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मेधा रूपम की सैलरी से देने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले मंगलवार को हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था, जिसमें सवाल किया गया था कि क्या FIR से पहले शांति भंग करने का नोटिस दिया गया था. कोर्ट ने उन वीडियो और WhatsApp चैट की डिटेल भी मांगी, जिनसे वर्कर्स भड़के थे.

कब हुआ था मजदूर प्रदर्शन?

13 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हिंसक मजदूर प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में लखनऊ के पत्रकार सत्यम वर्मा और नोएडा की एक्टिविस्ट आकृति चौधरी पर NSA के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन पर सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट को भड़काने और विदेशी फंडिंग लेने का आरोप था. आकृति को 11 अप्रैल को एक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement