Home > उत्तर प्रदेश > Noida Viral Video: नोएडा में बॉयफ्रेंड के साथ ये काम कर रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर युवती ने दोनों को…

Noida Viral Video: नोएडा में बॉयफ्रेंड के साथ ये काम कर रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर युवती ने दोनों को…

Noida Video: बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के पास स्थित Zudio स्टोर में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखते ही पति बुरी तरह भड़क उठा, जिसके बाद शोरूम से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई.

By: Hasnain Alam | Published: June 6, 2026 2:03:31 PM IST



Noida Wife Caught With Boyfriend Video: नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के पास स्थित Zudio स्टोर में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखते ही पति बुरी तरह भड़क उठा, जिसके बाद शोरूम से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई. फिर युवती ने थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत देकर गिरफ्तार करा दिया.

पति खो बैठा आपा

पुलिस ने बताया कि एक युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी. दोनों मार्केट में घूम रहे थे कि तभी अचानक युवती का पति आ धमका. अपनी पत्नी को किसी और के साथ घूमते और शॉपिंग करते देख पति अपना आपा खो बैठा. उसने दोनों को बीच बाजार रोक लिया.

​पति के विरोध जताने पर पहले तो तीखी कहासुनी शुरू हुई, लेकिन जल्द ही इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान युवती के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच सरेआम हाथापाई हो गई.

जमकर हुआ ड्रामा

बीच सड़क पर हो रहे इस ‘हाई-वोल्टेज ड्रामे’ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो आसपास के लोगों ने दखल दिया और पुरुष मित्र की धुनाई कर दी.

सूचना के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को पकड़कर थाने ले आई. थाने में युवती की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसके पति गौरव और उसके पुरुष मित्र पवन दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पति से अलग रह रही है पत्नी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. युवती अपने पति से करीब डेढ़ साल से अलग रह रही थी. तीनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं.

Advertisement