Home > उत्तर प्रदेश > UP Crime: युवक का भाभी से था अवैध संबंध, रोकती थी पत्नी; नहीं माना पति, फिर एक दिन भाई के साथ मिलकर…

UP Crime: युवक का भाभी से था अवैध संबंध, रोकती थी पत्नी; नहीं माना पति, फिर एक दिन भाई के साथ मिलकर…

UP Crime: पुलिस को दिए शिकायत में परिजनों ने बताया कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला मायके में रह रही थी. दो दिन पहले आरोपी उसे आकर अपने साथ ले गया, जहां उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.

By: Hasnain Alam | Published: September 1, 2026 8:13:10 PM IST



UP Crime: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर अवैध संबंंध की वजह से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के तावली गांव में एक पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी.

ऐसे में आरोपी पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस को दिए शिकायत में परिजनों ने बताया कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला मायके में रह रही थी. दो दिन पहले आरोपी उसे आकर अपने साथ ले गया, जहां उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर पहले दुपट्टे से उसका गला घोंटा और फिर मौके से सभी आरोपी फरार हो गए.

अवैध संबंध की वजह से दोनों में हो रहे थे झगड़े

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक इस वारदात के संबंध में 30 अगस्त को शिकायत मिली थी. हरसौली के रहने वाले नदीम ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 साल पहले उसकी बहन मोहसीना की शादी तावली गांव में रहने वाले राशिद के साथ हुई थी. इस शादी के बाद इन्हें तीन बच्चे भी हुए. नदीम के मुताबिक उसके बहनोई राशिद के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे. इसकी जानकारी मोहसीना को हुई तो वह इसका विरोध करने लगी. इसकी वजह से दोनों में झगड़े होने लगे थे.

नदीम ने पुलिस को आगे बताया कि इससे परेशान होकर उसकी बहन मायके आ गई थी. लेकिन, आरोपी पति उसकी हत्या की साजिश के तहत शुक्रवार को ससुराल आया और मोहसीना को अपने साथ लेकर लौट गया. अगले दिन उन्हें पता चला कि आरोपी ने उसकी बहन की हत्या कर दी है. पीड़ित भाई ने इस मामले में आरोपी बहनोई और उसके चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement