Home > उत्तर प्रदेश > UP Crime: पति था घर से बाहर, कमरे में प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी महिला, तभी पहुंच गए जेठ और देवर, फिर जमकर…

UP Crime: पति था घर से बाहर, कमरे में प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी महिला, तभी पहुंच गए जेठ और देवर, फिर जमकर…

Muzaffarnagar Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग में पिटाई का मामला सामने आया है. सुरेंद्र नाम का युवक अपनी ही गांव की महिला कुसुम के घर पहुंचा था, तभी लोगों ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि उस समय महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था.

By: Hasnain Alam | Published: May 26, 2026 6:54:06 PM IST



UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. पूरा मामला फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली का है, जहां 20 मई की रात एक युवक को उसकी प्रेमिका के घर रंगरेलियां मनाते हुए परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई.

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र नाम का युवक अपनी ही गांव की महिला कुसुम के घर पहुंचा था. उस समय महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था. घर के अंदर दोनों को संदिग्ध स्थिति में देख परिजनों को शक हुआ और उन्होंने कमरे में जाकर दोनों को पकड़ लिया.

सुरेंद्र की लाठी-डंडों से हुई पिटाई

आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने सुरेंद्र की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

युवक के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पिटाई में घायल युवक को गंभीर हालत में शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

महिला के रिश्ते में क्या लगते हैं आरोप?

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें- अजय, यशपाल और पवन शामिल हैं. तीनों आरोपी महिला के रिश्ते में जेठ और देवर लगते हैं. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पुष्टि हुई है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement