Home > उत्तर प्रदेश > दहेज के लोभियों का ऑन-स्पॉट इलाज! नोटों की थाली देखकर दूल्हे ने और मांगे ₹1.5 लाख, फिर दुल्हन ने सिखाया ऐसा सबक, थाने में जोड़नी पड़ी पंचायत!

दहेज के लोभियों का ऑन-स्पॉट इलाज! नोटों की थाली देखकर दूल्हे ने और मांगे ₹1.5 लाख, फिर दुल्हन ने सिखाया ऐसा सबक, थाने में जोड़नी पड़ी पंचायत!

जब लंबे विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो पुलिस दूल्हा और बारातियों को थाने ले गई. दूल्हे को हवालात में रखा और दुल्हन पक्ष की शर्तें मामने पर दूल्हा समेत सभी बारातियों को रिहा कर दिया गया.

By: Kajal Jain | Published: June 16, 2026 2:06:05 PM IST



अभी तक आपने दहेज के लालचियों की हाई-फाई मांगे और दुल्हन के परिवार पर दवाब बनाए जाने की खबरें खूब सुनी होंगी लेकिन इन दिनों एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को एक सीधा संदेश दे दिया है कि दहेज के भूखों को बर्दाश नहीं किया जाएगा. ये मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है जहां निकाह की रात 1.5 लाख रुपये कैश मांगने पर दुल्हन ने आधी रात को दूल्हे की क्लास लगा दी. जी हां. दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे से निकाह करने से इंकार किया, पूरी शादी में जैसे सनसनी मच गई. दोनों पक्ष आपस में विवाद करने लगे. जब कोई रास्ता नहीं निकला तो आधी रात पुलिस दूल्हे और उसके परिवार को उठाकर थाने ले गई. जहां घंटों तक पंचायत चली और दुल्हन पक्ष शर्तों के बाद बारातियों को रिहा कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्तर की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना मुजफ्फरपुर के खुसरोपुर रोड की है, जहां की रहने वाली 23 साल की खुशनसीब का निकाह बागपत के दोघट निवासी 27 साल के शौकीन तय हुआ था. खुशनसीब के पिता किसान हैं और शादी से पहले दान-दहेज की बात तय कर चुके थे लेकिन अपने 80 रिश्तेदारों के साथ बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे शौकीन का कुछ और ही प्लान था.

निकाह की रस्म में मांगा कैश

खबरों की मानें तो राशिद ने अपनी बेटी के निकाह पर 5 लाख रुपये का खर्चा किया. गृहस्थी के सामान में 2 लाख रुपये खर्च कर चुके थे, जबकि 1 लाख रुपये कैश देने की बात पहले तय हो गई थी लेकिन दावत के बाद जैसे ही निकाह की रस्म शुरू होने लगीं तो दूल्हा पक्ष की डिमांड भी बढ़ने लगीं. थाली में 1 लाख नकद होने के बावजूद शौकीन के परिवार ने 1.5 लाख रुपये की जिद की. यह बात दुल्हन खुशनसीब को पसंद नहीं आई.

शादी से इंकार, पुलिस ने सुलझाया विवाद

दहेज की बढ़ती मांगों के बीच, जब खुशनसीब ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी. दोनों पक्षों के रिश्तेदार आपस में समझने-समझाने में लगे रहे, विवाद बढ़ता चला गया और लाख मनाने पर भी दुल्हन ने हामी नहीं भरी. रात के करीब 10 बजे जब विवाद बढ़ गया तो पुलिस की दस्तक हुई और पुलिसकर्मियों ने दूल्हे के साथ-साथ उसके घरवालों को हिरासत में ले लिया. 

6 घंटे की पंचायत और आखिरी फरमान

पुलिस थाने में दोनों पक्षों के बीच 6 घंटे तक आमने-सामने बातचीत चलती रही. दूल्हे शौकीन को कुछ टाइम लॉकअप में भी रखा. आखिर में दूल्हे का परिवार दुल्हन पक्ष को 2 लाख रुपये वापस करने पर राजी हुआ और रात 2 बजे विवाद शांत हो गया.

बाद में दूल्हे तो भी हवालात से आजाद कर दिया और बारात खाली हाथ वापस लौट गई. अतिरिक्त दहेज मांगने की बात पर नाराज दुल्हन खुशनसीब ने कहा कि अगर मैं झुक जाती तो आने वाले समय में प्रताड़नाएं झेलनी पड़तीं. इसलिए मैंने डरने के बजाय स्वाभिमान को चुना.

ये भी पढ़ें:- लड़की हूं, फंसा दूंगी… दबंग महिला डाकिया की गुंडागर्दी; जब युवक ने मांगा पार्सल तो दी जेल भेजने की धमकी, होश उड़ा देगी VIRAL VIDEO!

Advertisement