Home > उत्तर प्रदेश > Mughalsarai theft news: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चोरी से सनसनी, लॉकर तोड़कर 2 लाख के जेवर-नकदी पार

Mughalsarai theft news: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चोरी से सनसनी, लॉकर तोड़कर 2 लाख के जेवर-नकदी पार

Mughalsarai theft news: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर का लॉकर तोड़कर करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली. बच्चे की सतर्कता से घटना का खुलासा हुआ. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 30, 2026 11:03:07 AM IST



Mughalsarai theft news: चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में देर रात हुई चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और करीब 2 लाख रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

घर में घुसकर लॉकर तोड़ा

पीड़िता सुलोचना शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने देर रात्रि चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने और नकदी चुरा ली. घटना के समय घर में कोई हलचल नहीं हुई, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया.

बच्चे ने खोला चोरी का राज

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता ने अपने बच्चे को कॉपी लाने के लिए भेजा. पहली बार जब बच्चा कमरे में गया, तब सब कुछ सामान्य था, लेकिन दूसरी बार जब वह कॉपी लेने गया तो उसने अलमारी का लॉकर टूटा हुआ देखा. यह देख वह घबरा गया और तुरंत परिवार को जानकारी दी.

2 लाख के जेवर और नकदी गायब

चोरी हुए सामान में दो जोड़ी झुमके, एक मांग टीका, एक नथिया, एक लड़के का कड़ा, पांच चांदी के सिक्के, एक कॉइन और 50 हजार रुपये नकद शामिल हैं. पीड़िता के अनुसार, करीब 1.5 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद मिलाकर कुल 2 लाख रुपये की चोरी हुई है.

सीढ़ियों पर बिखरा मिला सामान, बढ़ी शंका

परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने मौके का निरीक्षण किया तो कुछ सामान सीढ़ियों पर बिखरा हुआ मिला. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर जल्दबाजी में कुछ सामान गिराकर फरार हो गए होंगे.

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement