Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. एक महिला ने मां-बेटे के रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही 8 साल के बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद सामान्य व्यवहार करने लगे. शक होने पर नाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ.
पूरा मामला नीमसराय कॉलोनी का है. यहां पर अनैतिक-अवैध संबंधों में बाधा बनने पर महिला सीमा ने अपने प्रेमी अवैदुल हक के साथ मिलकर 8 वर्षीय बेटे को मार डाला. मृतक के नाना की तहरीर पर सीमा और उसके प्रेमी अवैदुल हक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया. पूछताछ में दोनों टूट गए और पूरा सच उगल दिया.
पोस्टमार्टम से हुआ शक
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नीमसराय कॉलोनी में 8 साल बच्चे अयान की मौत ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पड़ोसियों को भी सकते में ला दिया. शक होने पर पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए. इसके बाद नाना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अवैदुल हक और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है.पूछताछ में प्रेमी खुलासा किया कि उसने घटना वाले दिन मासूम अयान को बुरी तरह पीटा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
क्यों की बच्चे की हत्या
अवैदुल हक ने बताया कि उसका सीमा के साथ अवैध संबंध था. दोनों चुपके-चुपके मिलते थे. आरोपी अवैदुल हक से प्रेम संबंध के चलते सीमा सतर्क रहती थी. बावजूद इसके एक दिन अयान ने आरोपी अवैदुल हक को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. यह देखकर सीमा और अवैदुल हक डर गए. सीमा और अवैदुल हक को डर था कि कहीं अयान अवैध संबंध के बारे में बता ना दे. अपने अवैध संबंध छिपाने अवैदुल हक ने उसकी हत्या कर दी. बेटे की हत्या की साजिश में प्रेमी के साथ मां सीमा भी शामिल थी. पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
झूठ बोला था दोनों ने
पूछताछ में मां सीमा ने बताया था कि बेटे अयान की छत से गिरकर मौत हो गई. वहीं, बच्चे के छोटे भाइयों ने बताया कि भाई को मामू ने मारा. इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां और कथित मामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया. सीमा की शादी मेरठ के रहने वाले अशरफ से हुई थी. विवाद के चलते तलाक का केस चल रहा था. इसके चलते सीमा अपने तीनों बच्चों को लेकर अवैदुल हक के घर पर रह रही थी.