Home > उत्तर प्रदेश > स्कूटी दिलाने के नाम पर शादीशुदा महिला से हड़पे लाखों, फिर प्राइवेट वीडियो के चंगुल में फंसाकर 3 साल तक की हैवानियत!

स्कूटी दिलाने के नाम पर शादीशुदा महिला से हड़पे लाखों, फिर प्राइवेट वीडियो के चंगुल में फंसाकर 3 साल तक की हैवानियत!

शादीशुदा युवती जॉब के दौरान एक स्कूटी खरीदने के लिए युवक से संपर्क में आई थी. दोस्ती के बहाने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और प्राइवेट वीडियो बनाकर 3 साल तक गलत काम करता रहा. पीड़िता पर पति को छोड़ने का प्रैशर भी बनाया.

By: Kajal Jain | Published: July 9, 2026 1:16:38 PM IST



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहकर नौकरी करने वाली उत्तराखंड की युवती के साथ एक घिनौनी साजिश करने का मामला सामने आया है. मामले में आरोपी युवक ने महिला के साथ दोस्ती की, फिर झांसे में लेकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. बेहोशी की हालत में महिला के साथ शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया और प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता के बयान के मुताबिक, उत्पीड़न का सिलसिला पूरे 3 साल तक चला. ब्लैकमेल करके युवक ने 1.5 लाख रुपये भी हड़प लिए.

प्रताड़ना से परेशान युवती ने जब कानून का रुख किया तो पुलिस ने भी अपने कदम पीछे ले लिए, लेकिन आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराने पर कार्रवाई हुई और मुख्य आरोपी को गिरफ्त में ले लिया. फिलहाल, पीड़िता और मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

स्कूटी के बहाने हुई थी दोस्ती

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, युवती शादीशुदा है.उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली है. 2023 में स्कूटी खरीदने के लिए मयंक चौधरी नाम के युवक के संपर्क में आई, जिसने खुद को टू व्हीलर्स बेचने वाला कारोबारी बताया. विश्वास में लेकर युवती से 70 हजार रुपये ले लिए. लेकिन न स्कूटी मिली, न पैसे. युवती पर पति से रिश्ता तोड़कर उसके साथ रहने के लिए भी दबाव बनाया.

जब युवती ने अपनी जमा रकम के रकम वापस मांगने की बात कही तो प्राइवेट फोटो और वीडियो भेजने लगा. फिर एक दिन पैसे लौटाने के बहाने युवती को फ्लैट पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक नशा मिलाकर युवती को पीने के लिए मजबूर किया. नशे की हालत में युवती से दरिंदगी की और डरा-धमकाकर 2 लाख रुपये ऐंठे. युवती को मुंह खोलने पर जान से मारने की तक धमकी दी.

कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

युवक की प्रताड़ना से त्रस्त युवती ने पहले ही उसके कॉल्स रिकॉर्ड कर लिए थे जिसे लेकर वो स्थानीय पुलिस से मदद मांगने पहुंची लेकिन पुलिस ने पहले तो युवती की बात सुनने से इनकार कर दिया. आरोपी युवक के परिजनों ने युवती को धमकियां दी तो मामला डीआईजी के पास पहुंचा जिनके प्रयासों से युवती ने केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है परिजनों के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता और आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- कॉलेज फ्रेंड ने चुपके से बनाई प्राइवेट वीडियो, फिर भाई ने झांसा देकर बनाया दरिंदगी का शिकार; चीखें सुन उबल पड़ी जनता!

Advertisement