Home > उत्तर प्रदेश > UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय, 26 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; जानिए आपके जिले का हाल

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय, 26 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; जानिए आपके जिले का हाल

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की रेखा फिलहाल आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रही है. अगले

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: June 30, 2026 3:42:22 PM IST



UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की रेखा फिलहाल आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रही है. अगले 24 घंटे में यह प्रदेश के 50 से अधिक जिलों तक पहुंच जाएगा. वहीं 2 से 3 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
 
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ‘अतुल कुमार सिंह’ के मुताबिक, 30 जून से 1 जुलाई के बीच मॉनसून तेजी से आगे बढ़ेगा. जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. इससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

इन 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इनमें शामिल हैं-
  •  गोरखपुर
  •  गोंडा
  •  बलरामपुर
  •  महाराजगंज
  • श्रावस्ती
  • बहराइच
  •  महोबा
  •  झांसी
  •  ललितपुर
  •  वाराणसी
  •  बिजनौर
  •  अमरोहा
  •  मुरादाबाद
  •  रामपुर
  •  बरेली
  •  संभल
  •  बदायूं
  •  फर्रुखाबाद
  •  बाराबंकी
  •  कासगंज
  •  लखीमपुर खीरी
  •  पीलीभीत
  •  सिद्धार्थनगर
  •  शाहजहांपुर
  •  संत कबीर नगर
  •  देवरिया

 इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, बांदा और संत कबीर नगर समेत 29 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.

 पहले पूर्वी यूपी, फिर पश्चिमी हिस्से में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे पहले मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को कवर करेगा. इसके बाद इसकी रफ्तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगी. कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है.

Advertisement