Home > उत्तर प्रदेश > कॉलेज फ्रेंड ने चुपके से बनाई प्राइवेट वीडियो, फिर भाई ने झांसा देकर बनाया दरिंदगी का शिकार; चीखें सुन उबल पड़ी जनता!

कॉलेज फ्रेंड ने चुपके से बनाई प्राइवेट वीडियो, फिर भाई ने झांसा देकर बनाया दरिंदगी का शिकार; चीखें सुन उबल पड़ी जनता!

पीड़िता की सहेली ने चुपके से प्राइवेट वीडियो बना लीं और लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी जिसका फायदा उसके भाई ने भी उठाया और युवती के साथ घिनौनी करतूत की. विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की. कपड़े फाडने की कोशिश की. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

By: Kajal Jain | Published: July 9, 2026 12:42:38 PM IST



उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में एक शर्मनाक घटनाक्रम का खुलासा हुआ है जहां प्राइवेट फोटो डिलीट करने के बहाने एक युवती को उसी के सहेली ने ब्लैकमेल किया और फिर उसके भाई ने आश्वासन के नाम पर युवती के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया. यह मामला दो अलग-अलग समुदायों का बताया जा रहा है जिसने पूरे समाज में सनसनी मचा दी है. आरोप है कि युवक ने पहले युवती को ब्लैकमेल किया, जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया. पीड़िता ने न्याय के लिए स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है.ं

कॉलेज की सहेली ने बनाई प्राइवेट वीडियो

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां कॉलेज जाने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ उसके घर चली गई. वहां कपड़े बदलते समय सहेली ने चुपके से युवती की प्राइवेट वीडियो और तस्वीरें ले ली. सहेली लंबे समय तक युवती को परेशान करती और फोटो दिखाकर मजाक उड़ाती थी. युवती मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित महसूस कर रही थी जिसकी जानकारी उसने सहेली के भाई को दी थी और फोटो-वीडियो डिलीट करवाने की गुहार लगाई थी.

सहेली के भाई ने चंगुल में फंसाया

काफी दिनों तक परेशानी झेलने के बाद, जब युवती को रास्ते में सहेली का भाई मिला तो अपनी शिकायत कर दी. जब प्राइवेट फोटो-वीडियो  की बात कही तो सहेली का भाई डिलीट करवाने के लिए तैयार हो गया और उसे अपने साथ घर ले आया जहां शख्स ने अपने घिनौने मसूबों को अंजाम दिया. पीड़िता के साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की. जब पीड़िता ने विरोध किया और भागने की कोशिश की तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट तक की. पीड़िता की चीख-पुकार सुन पड़ोसियों ने दस्तक दी लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो चुका था.

परिजनों से खुलासा, पुलिस को शिकायत

पड़ोसियों ने युवती को बचाया और जैसे-तैसे युवती अपने घर सुरक्षित पहुंची. परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया तो पीड़िता को थाने ले गए और संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई. इस मामले का पता चलते हिंदू रक्षा दल के लोग थाने पहुंचे और आरोपी जावेद की गिरफ्तारी की मांग की.फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है. तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-दौलत की हवस में डूबी पत्नी ने किया खौफनाक कांड, फिर प्रेमी की मिलीभगत से किया आग के हवाले; 9 महीने बाद खुद-ब-खुद सामने आ गए काले राज़!

Advertisement