Home > उत्तर प्रदेश > Fatehpur police news: पुलिस से भिड़ा दबंग युवक, पीआरबी कर्मी से मारपीट का प्रयास; गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Fatehpur police news: पुलिस से भिड़ा दबंग युवक, पीआरबी कर्मी से मारपीट का प्रयास; गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Fatehpur police news: फतेहपुर के जहानाबाद में एक युवक ने महिला से मारपीट की और डायल 112 पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता व हाथापाई का प्रयास किया, जिससे हड़कंप मच गया.

By: Preeti Rajput | Published: May 6, 2026 12:14:54 PM IST



Fatehpur police news: फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता करते हुए हाथापाई करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर बिंदा निवासी निर्मला देवी ने डायल 112 पर सूचना दी कि एक युवक उनके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है. सूचना मिलते ही पीआरबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

युवक ने महिला के साथ की मारपीट 

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक महिला के साथ मारपीट कर रहा था. पुलिस द्वारा नाम-पता पूछने पर युवक ने अपना नाम मुनीष पुत्र पहलाद निवासी कुरैली थाना जाफरगंज बताया. बताया जाता है कि जब पुलिस टीम ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, तो वह आक्रोशित हो गया और दबंगई दिखाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा. इस दौरान उसने पीआरबी में तैनात अफजाल अंसारी से भी मारपीट करने का प्रयास किया.

हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया

घटना के बाद पीआरबी कर्मी अफजाल अंसारी द्वारा थाना जहानाबाद में लिखित तहरीर दी गई. सूचना पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवक को काबू में लेकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement