Home > उत्तर प्रदेश > बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई मां, राज खुलने के डर से मासूम का गला रेता; CCTV फुटेज में कैद हुए काले राज़!

बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई मां, राज खुलने के डर से मासूम का गला रेता; CCTV फुटेज में कैद हुए काले राज़!

7 साल के अंगदवीर का गुनाह बस इतना था कि उसने अपनी मां को शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाते देख लिया था, जिसके बाद प्रेम प्रसंग का राज खुलने के डर से दोनों ने एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया.

By: Kajal Jain | Published: June 20, 2026 1:49:19 PM IST



उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 7 साल के मासूम की हत्या की प्लानिंग खुद उसकी मां ने की, फिर अपने शादीशुदा प्रेमी के हाथों अपने ही बेटे का गला रेतवाकर हत्या करा दी. इस कलयुगी मां ने खुद अपने बेटे की हत्या के सबूत भी मिटा दिए थे लेकिन फिर भी पुलिस ने मां और प्रेमी दोनों को हिरासत में ले लिया है. जांच से पता चला कि मासूम ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद प्रेम प्रसंग का राज खुलने के डर से इस वारदात को अंजाम दिया गया.

प्यार के जुनून में मासूम का कत्ल

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दिलदहला देने वाली घटना मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की है. जहां 16 जून को मां गुरप्रीत का शादीशुदा प्रेमी अर्पित शर्मा 7 साल के मासूम अंगदवीर को कार में ले गया. पूरे घटनाक्रम की प्लानिंग गुरप्रीत और अर्पित शर्मा ने की थी. हत्या से पहले तक दोनों आपस में कॉल और चैट्स के जरिए बातचीत करते रहे. इतना ही नहीं, कलयुगी मां गुरप्रीत ने अपने मासूम की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए सारी कॉल्स और चैट्स डिलीट कर दीं, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार, 16 जून को ही आरोपी मां और इसके कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. जहां सारी सच्चाई अपने आप सामने आ गई और मां ने अपना जुर्म कबूलते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया.

प्यार में मुश्किल बन रहा था बेटा

पुलिस के दिए बयान में आरोपी मां गुरप्रीत ने बताया कि वो उसका शादीशुदा प्रेमी अर्पित शादी करना चाहते थे लेकिन पति गुरसेवक से अभी तक तलाक नहीं हुआ था. जिसके बाद बेटे की जिम्मेदारी मां गुरप्रीत को उठानी पड़ती. दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहते थे लेकिन 2 दिन पहले मासूम अंगदवीर ने मां को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद अपने ही बेटे की कत्ल की कहानी लिख डाली. बेटे की मौत के बाद भी गुरप्रीत ने पड़ोसी और रिश्तेदारों के सामने बेटे के गुमशुदा होने का नाटक किया और झूठ-मूठ का रोती-बिलखती रही.

पुलिस ने खोली मां-प्रेमी की पोल

रिपोर्ट के मुताबिक, अंगदवीर की हत्या के बाद 16 जून के दिन ही पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन जब तफ्तीश के लिए पुलिस घर पर पहुंची तो मां गुरप्रीत अचानक घबरा गई और अपने बेटे की याद में शोक-विलाप करने लगी. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक वैगनआर में बैठा अंगदवीर दिखा जिसके बाद गाड़ी के नंबर को ट्रेस किया गया. जैसे ही पुलिस को मालिक की खबर मिली तो गुरप्रीत ने बेहोश होने का नाटक किया.

तकनीकी टीम ने जुटाए साक्ष्य

एक तरफ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी थीं जिसमें मासूम को प्रेमी के साथ जाते देखा गया. उधर मां गुरप्रीत सतर्क हो गई और अपने फोन से सारे मैसेज, कॉल्स और चैट हिस्ट्री आदि डिलीट कर डाले. पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो तकनीकी टीम की सहायता ली और सारा कंटेंट ज्यों कि त्यों रिकवर कर लिया. आखिर समय तक मां गुरप्रीत बेटे के गम में डूबने का नाटक करती रही और पुलिस को गुमराह किया.

कातिल प्रेमी ने खुद बताया शव का पता

सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस ने मालिक और कातिल प्रेमी अर्पित शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया. प्रेमी ने भी अपने जुर्म कबूलने से पहले पुलिस को गुमराह किया और गंग नहर में शव फेंकने की बात कही, जब गोताखोरों की टीम को वहां कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने एक्शन लेकर सारी बातें निकलवाई. शव बरामद कराने के लिए घटनास्थल पर भी ले गया. उसने बताया कि आर्यवीर को घुमाने के बहाने हस्तिनापुर के जंगलों में लाया था जहां धारदार चाकू से मासूम आर्यवीर का गला रेता और शव को झाड़ियों में फेंक दिया. 

पुलिस की जांच से सामने आया है कि रामराज निवासी मासूम अंगदवीर के पिता गुरसेवक विदेश में नौकरी करते हैं जबकि मीरापुर निवासी प्रेमी अर्पित शर्मा एचडीएफसी बैंक में जॉब करते हैं. मां गुरप्रीत के प्रेम प्रसंगों के चलते परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी रहती थी जिसकी बलि 7 साल का मासूम बना.

ये भी पढ़ें:- चीखती रह गई मौसी… लाठी-डंडे,लात-घूंसों से अधमरा कर भाग निकले सगे भांजे; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज!

Advertisement