Meerut Lalita Gautam Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम प्रसंग में हत्या का एक और मामला सामना आया है. रोहटा थाना क्षेत्र के किरोट गांव के पास गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिला था, पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस हत्या का खुलासा कर दिया. साथ ही युवती की पहचान ललिता गौतम के रूप में करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि ललिता गौतम 15 मई को अपने घर से बीए फाइनल ईयर की परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई. जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन की. कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने टीपी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. फिर शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के एक विशेष पैनल की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने अंकुश को हिरासत में लिया
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए 5 अलग-अलग टीमों का गठन किया. परिजनों की ओर से जताए गए संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक अंकुश को हिरासत में लिया.
एसएसपी ने बताया कि पुलिस, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट्स की मदद से आरोपी अंकुश तक अपनी पहुंच बनाई. कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जांच में यह बात सामने आई है कि अंकुश और ललिता के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे.
अंकुश और ललिता के बीच हुआ था विवाद
उन्होंने बताया कि घटना के दिन अंकुश ने ललिता के मोबाइल में किसी दूसरे युवक से बातचीत (चैट) देख ली थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और शक के चलते अंकुश ने गुस्से में आकर ललिता की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: Channel 4 Reality Show: खूबसूरत युवतियां रोकती रहीं… कैमरे के सामने भी नहीं माने, सोफे पर भी बनाए शारीरिक संबंध