Meerut Jail Muskan Damini Meet: मेरठ जिला जेल में बंद पति की हत्या करने वाली आरोपी दामिनी की पहली रात काफी बेचैनी में बिताई. शुरू में उसने जेल का खाना खाने से मनाकर दिया और पूरी रात करवटें बदलती रही. अगली सुबह गिनती और नाश्ते के समय उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई, जो पहले से ही कुख्यात नीले ड्रम मर्डर केस में जेल में बंद थी. दोनों ने एक दूसरे का परिचय दिया और लगभग एक से डेढ़ मिनट तक बातचीत की. सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, दामिनी अब धीरे-धीरे जेल के रूटीन में ढल रही है.
जानकारी सामने आ रही है कि जेल में रहते हुए दामिनी को अक्सर अपने बेटे मणिक की याद आती है और उसने उससे मिलने की इच्छा जताई है.
जेल अधिकारियों ने क्या कहा?
जेल अधिकारियों का कहना है कि बेटे के बारे में सोचते हुए वह कई बार रोई है. उसने अपने माता-पिता से मिलने की इच्छा भी जताई और जेल प्रशासन से मुलाकात की प्रक्रिया के बारे में पूछा. मन को व्यस्त रखने और कुछ शांति पाने के लिए उसने जेल की लाइब्रेरी से एक धार्मिक किताब ली है. इसके अलावा, हैरान कर देने वाली बात सामने आ रही है कि जेल में होने के बावजूद दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार से मिलने की कोई इच्छा नहीं जताई है.
यह भी पढ़ें – UP Crime: ससुराल में मौजूद था पत्नी का प्रेमी! आधी रात पति ने दोनों के बीच ऐसा क्या देखा? सुबह गांव में मच गया हंगामा
जेल में पहली रात दामिनी की कैसी रही?
इसके अलावा, जेल अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट की इजाजत और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत करवाई जा सकती है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी नया कैैदी आमतौर पर डरा-सहमा और परेशान होकर आता है. दूसरी महिला कैदियों से बातचीत के बाद दामिनी ने आखिरकार नाश्ता और खाना खाया.
सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अभी ऐसे गंभीर अपराधों के लिए पांच महिलाएं जेल में बंद हैं, जबकि तीन अन्य को रिहा कर दिया गया है. जब महिलाएं नाश्ते और सुबह की गिनती के लिए इकट्ठा हुईं तो दामिनी और मुस्कान का आमना-सामना हुआ. दामिनी अब जेल के नियमों और रोजमर्रा के रूटीन को समझने लगी है.
यह भी पढ़ें – UP: ‘क्या आप सच में यदुवंशी हैं?’ मौलाना जरजिस अंसारी के मुद्दे को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला