UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर हो चुका है. यह मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है. इस बीच मेरठ में एक मुस्लिम युवक अमन खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस को तुरंत एक्शन लेना पड़ा. पुलिस ने अमन खान को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में हरिनगर अंगूर वाली मस्जिद निवासी अमन को कच्चा दगड़ा भूमिया पुल के पास से गिरफ्तार किया.
अमन ने पोस्ट किया था 14 सेकंड का वीडियो
अमन ने असद के पुलिस एनकाउंटर के बाद धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टैगलाइन वाला 14 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो की शुरुआत में सूर्य चौहान और असद की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नजर आती है.
असद के एनकाउंटर को लेकर मेरठ के अमन ने विवादित वीडियो किया पोस्ट. पुलिस ने किया गिरफ्तार. अब ऐसे हालत में मांगी माफी.#UPPolice #Meerut #AsadEncounter pic.twitter.com/o7xCFhVvWp
— HasNain Alamdar (@HassuNain) June 3, 2026
वीडियो के अंत में आरोपी युवक खून से सने कुर्ता-पायजामे में हाथों में छुरी लहराते और उसे चलाने का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर ‘कितने असद को मारोगे हमारे हथियार भी हैं तैयार’ जैसी आपत्तिजनक बात भी लिखी गई थी.
पुलिस ने छुरी को भी किया बरामद
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू की. पड़ताल में वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान अमन पुत्र अशरफ के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और उसे छुरी के साथ गिरफ्तार कर लिया.
वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमन कान पकड़कर माफी मांग रहा है. वीडियो में वह कह रहा है- ”मेरा नाम अमन है. मेरे बाप का नाम अशरफ है. मैं पूर्व इलाही बख्श में रहता हूं. मैंने एक वीडियो बनाई थी 28 तारीख को, वो मैंने इंस्टाग्राम पर छोड़ दी. अब जिसको भी मेरे से तकलीफ हो मैं माफी मांगना चाहता हूं. आज के बाद मेरे से कोई गलती नहीं होगी”