Farrukhabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस पर युवक ने पिता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे युवक ने बताया कि उसके पति अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के आरोप में 9 साल तक जेल की सजा काट चुके हैं और अब वह अपनी बहू पर भी गलत नीयत रखते हैं. युवक का कहना है कि पिता के उत्पीड़न के चलते उसकी मां की जान भी जा चुकी है, जबकि विवाहित बहनें पिता के खौफ से मायके नहीं आती हैं. आरोप है कि युवक के पिता किसी को भी नहीं छोड़ते हैं. शराब के नशे में वह किसी को भी अपना शिकार बना डालते हैं.
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता की बहू पर भी बुरी नीयत
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने एसपी से शिकायत की. उसने बताया कि उसका शराबी पिता वर्ष 2012 में अपनी पुत्री यानी उसकी बहन से दुष्कर्म के आरोप में 9 वर्ष की सजा काट चुका है. पिता ने इस कदर उत्पीड़न किया कि मां की जान चली गई.युवक की मानें तो तो विवाहित बहनें भी पिता के खौफ से मायके नहीं आतीं हैं.
युवक ने एसपी से बताया कि डेढ़ माह पूर्व उसकी शादी हुई.रविवार (5 जुलाई, 2026) को किसी कार्य से वह घर से बाहर गया था. इसी दौरान उसके पिता ने नहाते समय बहू (पत्नी) पर बाथरूम का दरवाजा खोलने का दबाव बनाया. जब उसकी पत्नी ने ससुर की बात नहीं मानी तो पिता ने दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद डरी-सहमी पत्नी ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई. युवक ने एसपी से पिता के उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की.
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में 40 साल की महिला के साथ मिले 2 और शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में उलझी पुलिस
छत से कूदा घर में, किया दुष्कर्म
वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कादरीगेट थाना क्षेत्र की युवती ने पड़ोसी के खिलाफ छत कूदकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया.अन्य मामले में मोहल्ला हाथीखाना निवासी अजहर अहमद ने गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ गैस पाइप व बीमा के नाम पर 600 रुपये अवैध वसूली की शिकायत की. नगला गुलाल निवासी सतेंद्र सिंह ने बुढ़नपुर निवासी युवक पर चार जुलाई को दुकान की गुल्लक से 10 रुपये निकालने व विरोध करने पर मारपीट की शिकायत की.
यह भी पढ़ें: Farrukhabad News: पति बुलाता है खूबसूरत युवतियां; पत्नी के सामने बनाता है संबंध; शहर के लोगों के पास पहुंचा वीडियो!