Home > उत्तर प्रदेश > Amethi Police Transfer: अमेठी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी सरवणन टी का सख्त एक्शन; कई थानेदार बदले

Amethi Police Transfer: अमेठी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी सरवणन टी का सख्त एक्शन; कई थानेदार बदले

Amethi Police Transfer: अमेठी में एसपी सरवणन टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए, राम पांडेय, रवि सिंह और अरुण मिश्रा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

By: Preeti Rajput | Published: May 6, 2026 10:31:17 AM IST



Amethi Police Transfer: अमेठी जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. इस तबादला सूची में कई थानेदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को किनारे भी किया गया है.तबादले के तहत पीपारपुर थाना प्रभारी श्री राम पांडेय को अमेठी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह को जिला मुख्यालय गौरीगंज की कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को पीपारपुर थाने का प्रभार दिया गया है.

रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की कमान सौंपी

इसके अलावा एएचटीयू प्रभारी रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की कमान सौंपी गई है. रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को साइडलाइन कर दिया गया है. गैर जनपद स्थानांतरित महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल को रिलीव कर दिया गया है. महिला थाना की नई प्रभारी दीप शिखा सिंह को बनाया गया है, जबकि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी अजयेंद्र पटेल को सौंपी गई है.

अमेठी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 

करीब पांच महीने के कार्यकाल में एसपी सरवणन टी द्वारा किया गया यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. हालांकि, क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि कुछ थानेदार लंबे समय से प्रभावशाली थानों पर जमे हुए हैं और उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उन पर तबादले की आंच कम पड़ी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement